जिले का वांछित बदमाश प्रदीप सिंह को एसटीएफ ने धर दबोचा
गिरफ्तार बदमाश को भगवानपुर पुलिस ने भेजा जेल
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

पुलिस के लिए चुनौती बना जिले का एक वांछित बदमाश को एसटीएफ ने गुरुवार को दबोचा लिया। गिरफ्तार बदमाश पुलिस को चकमा देकर क्षेत्र में ही रहता था तथा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम करता था ।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वांछित बदमाश कौड़ियां गाव का प्रदीप
सिंह बताया जाता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया में मशरक थाना क्षेत्र के चरीहारा निवासी बबलू सिंह से वर्ष 24 में लुट की घटना का आरोपी है ।
इसके अलावा सारण जिले के अमनौर थाना , दारौंदा थाना आदि अन्य थाने में अपराधिक रिकॉर्ड है । जिसमें लुट , डकैती , आर्म्स एक्ट , शराब तस्करी का आरोप है ।
उन्होंने बताया कि जिले के टॉप टेन बदमाशों में इसका नाम है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाश प्रदीप की आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है । शुक्रवार को पुलिस उसे जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष ने बताया प्रदीप की गिरफ्तारी एसटीएफ ने कर थाने के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़े
सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की ट्रांजिट बेल अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया
एकमा में दूसरे बैच के 145 प्रगणक-पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण शुरू
सिधवलिया की खबरे: आशा कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना
डिग्री कॉलेज मशरक में जनगणना प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
