Headlines

तिलक समारोह से पहले युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में पसरा मातम

तिलक समारोह से पहले युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में पसरा मातम

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शनिवार रात एक युवक का शव उसके बोरिंग पर संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के घर में रविवार को तिलकोत्सव के बजाय अर्थी उठीं और पल भर में खुशी मातम में बदल गईं। घर में मांगलिक गीतों की जगह चीख-पुकार गूंज उठी और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

मृतक स्वर्गीय ललन महतो का 38 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बताया जाता है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात नौ बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वह अपने बोरिंग के पास वह बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत मांझी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। रविवार को दोपहर शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी,माता और दो मासूम बेटियां हैं। पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े

क्या यह संकट एक बड़े युद्ध में बदल सकता है?

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के पहले चरण की स्क्रूटनी पूरी कर ली है

क्या अल-नीनो भीषण गर्मी का कहर लेकर आ रहा है?

“दाहा नदी: सीवान की अस्मिता से खिलवाड़ और ‘सिर्फ चुनावी’ राजनीति!”

Leave a Reply

error: Content is protected !!