Headlines

एकमा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया, प्रधानमंत्री ने देशवासियों से डिजिटल जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया

एकमा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया, प्रधानमंत्री ने देशवासियों से डिजिटल जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया

श्रीनारद मीडिया,  के के सिंह सेंगर,  एकमा, सारण (बिहार):


रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सुना गया। कार्यक्रम के प्रसारण को रेडियो, टेलीविजन तथा स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से सुना गया।

एकमा विधानसभा के पांचों मंडलों क्रमशः एकमा पश्चिमी, एकमा पूर्वी, एकमा नगर, मांझी पश्चिमी एवं लहलादपुर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने एकत्र होकर कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान क्षेत्र के बूथ संख्या 287, 286, 299, 300, 301, 302, 303, 285 सहित कई बूथों पर भी सामूहिक श्रवण किया गया।

एकमा नगर मंडल के रिद्धि-सिद्धि परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार दुबे, विजय देशबंधु पांडेय उर्फ दही बाबा, विभूति नारायण तिवारी, मंजेश पाठक, शशि रंजन सिंह, अजय मांझी, संजय तिवारी और संतोष राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनगणना 2027 को लेकर प्रधानमंत्री का संदेश:

भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। अब गणना कर्मचारी मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे डेटा दर्ज करेंगे। साथ ही नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा भी दी गई है, जिससे प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं जानकारी भरने के बाद एक विशेष आईडी प्राप्त होगी, जिसे दिखाकर नागरिक अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और दोबारा जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कई राज्यों में स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है।

अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे सफल बनाने में सहयोग करें, साथ ही यह भरोसा दिलाया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़े

लू एवं गर्म हवाओं से सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी : डॉ कविता सिंह

क्या यह संकट एक बड़े युद्ध में बदल सकता है?

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के पहले चरण की स्क्रूटनी पूरी कर ली है

क्या अल-नीनो भीषण गर्मी का कहर लेकर आ रहा है?

“दाहा नदी: सीवान की अस्मिता से खिलवाड़ और ‘सिर्फ चुनावी’ राजनीति!”

Leave a Reply

error: Content is protected !!