सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग की हो गई मौत
बिलासपुर गांव का था किशोर
मदारपुर में हाईवा ट्रक ने कुचला एक की मौत दूसरा घायल
श्रीनारद मीडिया, एम सार्वण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर उच्च विद्यालय के सामने एनएच 331 पर हाइवा ट्रक के चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार अपने चचेरे भाई रवि कुमार के साथ रविवार को बाइक से दंत चिकित्सक के पास जा रहा था तभी यह हादसा हुई। जिसमें अभिषेक की मौत हो गई था रवि गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल रवि को स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया । जहां से बेहतर उपचार हेतु चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने एन एच 331 को जाम कर दिया । लोगों का मांग था कि मदारपुर बाजार में वाहनों के तेज गति पर प्रशासन रोक लगाए । सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाय ।
पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत करा जाम हटावाया । सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज पुलिस भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, बसंतपुर पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जा में ले पोस्मार्टम हेतु भेज दिया ।
मृत अभिषेक के स्वजनों के अनुसार वह अपने ही चचेरे भाई के साथ बाइक से मदारपुर चिकित्सक के यहां जा रहा था कि विपरीत दिशा महमदपुर मोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ट्रक ने धक्का मार दिया और भागने में सफल रहा । जिससे अभिषेक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच शव की पहचान किए ।
आशुतोष वर्ग 8 का छात्र था….
आशुतोष गांव के ही मध्य विद्यालय बिलासपुर में वर्ग आठ का छात्र था । वह एक भाई एवं एक बहन काजल कुमारी है । पुत्र के मौत की सूचना पर माता माधुरी देवी का रो रो कर बुरा हॉल हो गया है । जिसे आस पास के लोग संभालने में लगे हुए थे।
