Headlines

सिधवलिया की खबरें : जब-जब इस धरती पर पाप ने अपना पैर जमाया है, तब तब प्रभु ने धरती पर अवतार लेकर पाप का नाश किए : ममता पाठक

 

सिधवलिया की खबरें : जब-जब इस धरती पर पाप ने अपना पैर जमाया है, तब तब प्रभु ने धरती पर अवतार लेकर पाप का नाश किए : ममता पाठक

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

जब-जब इस धरती पर पाप ने अपना पैर जमाया है, तब तब प्रभु ने धरती पर अवतार लेकर पाप का नाश किए है l उक्त बातें प्रखंड के गंगवा (बख़रौर) गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मध्य प्रदेश रतलाम के कथा वाचिका ममता पाठक ने कही l

 

उन्होंने श्री राम जन्म और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक कथा सुनाई तथा भक्तों को बताया कि धरती पर रावण का नाश करने के लिए भगवान विष्णु अयोध्या के राजा दशरथ के घर राम के रूप में अवतरित हुए, वहीं, कंस का नाश करने के लिए भगवान विष्णु वासुदेव और देवकी के आठवें गर्भ में आए और कृष्ण के रूप में अवतरित हुए l

 

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो गोलोक को जाता है,इस कथा में वह शक्ति है जिसके सुनने से जीवन का तरण होता है l उनके भजन “भए प्रकट कृपाला,दीन दयाला कौशल्या हितकारी जी”,तथा “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” को सुनकर श्रोता झूम उठे l प्रवचन में मुखिया रमेश सिंह,पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह,विजय सिंह, चंदन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण पुरुष महिला श्रृद्धालू शामिल थे l

 

बाइक सवार ने उप मुखिया को दरवाजे पर मारा टक्‍कर

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के बुंचेया पंचायत की उपमुखिया कांति देवी को अपने दरवाजे पर ही बाइक सवार एक युवक ने टक्कर मार दी जिससे उपमुखिया कांति देवी बुरी तरह घायल हो गई और उनका एक पैर फैक्चर हो गया l

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कांति देवी अपने बुंचेया गांव के घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी, तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर उनको टक्कर मार दिया l

परिजन कांति देवी के इलाज की व्यवस्था में लगे तब तक बाइक सवार फरार हो गया l कांति देवी को चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया है l

 

श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ को लेकर  ध्वजारोहण हुआ

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के अमरपुरा पंचायत के जगिरहा गांव स्थित श्री राम जानकी मठ के प्रांगण में विश्व शांति ज्ञानात्मक श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ को लेकर विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा l

बता दें कि यह महायज्ञ आगामी 8 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा,तथा 14 जून को महाप्रसाद एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा l यज्ञ का आयोजन मंदिर के पुजारी मनोजानंद दास के सानिध्य में किया जाएगा l महायज्ञ के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सहनी और यजमान राम प्रवेश साह ने बताया कि इस अवसर पर विशाल मेले का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें खेल तमाशे, मनोरंजन के साधन सहित प्रवचन का आयोजन किया जाएगा l

यह भी पढ़े

लू एवं गर्म हवाओं से सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी : डॉ कविता सिंह

क्या यह संकट एक बड़े युद्ध में बदल सकता है?

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के पहले चरण की स्क्रूटनी पूरी कर ली है

क्या अल-नीनो भीषण गर्मी का कहर लेकर आ रहा है?

“दाहा नदी: सीवान की अस्मिता से खिलवाड़ और ‘सिर्फ चुनावी’ राजनीति!”

Leave a Reply

error: Content is protected !!