Headlines

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक के प्रांगण में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बच्चों एवं उनके अभिभावकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात सेल्फी स्टैंड पर बच्चों की फोटो ली गई । बहुउद्देशीय कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजना झा , वरिष्ठ शिक्षक रजत कुमार एवं प्राथमिक विभाग के वरिष्ठ शिक्षक राम चरण ने दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती माता की फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कक्षा २ के छात्रों द्वारा मंच संचालित किया गया। राम चरण सर ने कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

 

बाल कलाकारों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।विद्यालय की प्राचार्य महोदया ने विद्या प्रवेश का अर्थ बताकर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला । इसके बाद नन्हे मुन्ने कलाकारों ने “छोटे छोटे तमाशे….”गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । श्रीमती कुमारी सुकृति मैडम ने मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता पर प्रकाश डाला।

 

अंत में कुछ अभिभावकों ने प्रतिपुष्टि के माध्यम से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
कक्षा शिक्षिकाओं ने अपनी अपनी कक्षाओं में बच्चों तथा अभिभावकों का स्वागत करके पीपीटी के माध्यम से उन्हें आवश्यक जानकारी दी।धन्यवाद ज्ञापन राम चरण सर द्वारा दिया गया जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय की प्राचार्या, वरिष्ठ शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों , अभिभावकों को आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें

 राम जानकी पथ पर बोलेरो  ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई 

 कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी  के द्वारा गरखा प्रखण्ड के मरीचा गाँव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

प्राचीन पांडुलिपियों ने बयां किया सीवान का 200 वर्ष पुराना आर्थिक इतिहास

सगौली रेलवे स्टेशन का नाम सुगौली होना चाहिए

बनारस के खाने में ‘मोक्ष’ के दावे की पोल खोलना

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!