ट्रिपल सवारी के खिलाफ बड़ा एक्शन: डीएसपी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, कई पर कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के सड़कों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मशरक के व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में बाइक पर ट्रिपल सवारी के खिलाफ व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पूरे इलाके में पुलिस की कड़ी मौजूदगी रही, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।
चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने चौक से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोक-रोक कर जांच की। खासकर ट्रिपल सवारी कर रहे बाइक चालकों पर विशेष नजर रखी गई। इस दौरान दर्जनों बाइक सवारों को पकड़ा गया, जिनमें कई के चालान काटे गए, जबकि कुछ को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की भी जांच की।मौके पर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी दल-बल के साथ मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते दिखे। उन्होंने बताया कि ट्रिपल सवारी सड़क हादसों का एक बड़ा कारण है, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाइक चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ट्रिपल सवारी से बचें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। प्रशासन की इस सख्ती से यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े
कुचायकोट के JDU विधायक पप्पू पांडेय को न्यायालय से मिली बड़ी राहत
सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्यक्ति घायल
PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल
बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन
राम जानकी पथ पर बोलेरो ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई
