Headlines

नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल

नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अपर मुख्य सचिव, जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें प्रखंड के सभी संकुल संचालकों ने भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी साक्षरता, भाषा दक्षता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना रहा।

 

इस दौरान प्रारंभिक अधिगम क्षमता विकसित करने, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने तथा नियमित मूल्यांकन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे विद्यालयों में भाषा एवं गणित के लिए विशेष समय निर्धारित करें और बच्चों के सतत मूल्यांकन पर विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़े

नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल

कुचायकोट के JDU विधायक पप्पू पांडेय को न्‍यायालय से  मिली बड़ी राहत

सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्‍यक्ति घायल

PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल

बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन

 राम जानकी पथ पर बोलेरो  ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई 

Leave a Reply

error: Content is protected !!