Headlines

सीवान  में भाजपा के पूर्व एमएलसी के बहनोई और भगीना को अपराधियों ने मारी गोली, भगीना ने दम तोड़ा

सीवान  में भाजपा के पूर्व एमएलसी के बहनोई और भगीना को अपराधियों ने मारी गोली, भगीना ने दम तोड़ा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला मुख्‍यालय में बुधवार की शाम अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।   भाजपा के पूर्व एमएलसी एवं को-अपरेटिब बैंक के अध्‍यक्ष मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन कुमार सिंह और उनके पुत्र हर्ष सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों घायलों का इलाज   सीवान  सदर अस्पताल में चल रहा है। ईलाज के दौरान मनोज कुमार सिंह के भगीना हर्ष सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि चिकित्‍सकों ने बहनोई चंदन सिंह को पटना रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्‍पताल में लोगों एवं भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ गयी। बताते चले कि दो दिनों के अंदर इस तरह की दूसरी घटना है। गत दिवस रघुनाथपुर के पत्रकार को भी बारात से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।

यह भी पढ़े

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर मेला 2026 का आयोजन

 डीएम ने सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की किया बैठक

“थानेदार” ट्रंप और उनका अमेरिका खुद इतना असुरक्षित क्यों है?

कृष्ण भूषण मर्डर से गुस्से में अफसर

सिधवलिया की खबरें : सड़क दुर्घटना में  अधेड़ की हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!