बंगाल में हो गया ‘खेला’, असम-तमिलनाडु में सरकार की वापसी
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य ने अपना एग्जिट पोल गुरुवार को जारी किया है। चाणक्य के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में ममता अपना किला हारती हुईं नजर आ रहीं हैं। वहीं तमिलनाडू में स्टालिन की DMK कुर्सी बचाने में कामयाब दिख रही है, हालांकि एक्टर से राजनेता बने विजय विपक्षी गठबंधन के वोट बैंक में सेंधमारी करने नजर आ रहे हैं। आइये समझते हैं क्या कहते हैं आकंड़ों?
पश्चिम बंगाल 2026 सीटों का अनुमान
टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा को 192 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, वहीं 15 सालों से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस महज 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अभी तक इतने भी एग्जिट पोल सामने आये हैं उनमे से अधिकाँश में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बंटी दिख रही है।
| पश्चिम बंगाल 2026 सीटों का अनुमान |
|
|---|---|
| BJP | 192 ± 11 सीटें |
| TMC+ | 100 ± 11 सीटें |
| अन्य | 2 ± 2 सीटें |
तमिलनाडु 2026 विधानसभा सीटों का अनुमान
तमिलनाडु में, चुनाव विश्लेषक ने भविष्यवाणी की है कि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला डीएमके गठबंधन आराम से सत्ता बरकरार रखेगा, जबकि विजय के नेतृत्व वाली नई पार्टी टीवीके, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गठबंधन को सेंध लगा सकता है, जिससे एडप्पाडी पलानीस्वामी के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की संभावना कम हो जाएगी। अनुमानों के अनुसार, 234 सदस्यीय विधानसभा में स्टालिन की डीएमके को 125 सीटें, एआईएडीएमके को 45 सीटें और विजय की टीवीके को 63 सीटें मिलेंगी।
| गठबंधन / पार्टी | अनुमानित सीटें |
|---|---|
| AIADMK+ | 45 ± 11 सीटें |
| DMK+ | 125 ± 11 सीटें |
| TVK | 63 ± 11 सीटें |
| अन्य | 1 ± 1 सीटें |
असम 2026 – सीटों का अनुमान
अनुमानों के मुताबिक असम में भाजपा की भारी जीत के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जबकि कांग्रेस भारी अंतर से पिछड़ती दिख रही है असम 2026 के चुनावों के लिए, टुडेज़ चाणक्य ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 93 से 111 सीटों का अनुमान है, जिसका औसत 102 सीटें है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 14 से 32 सीटें मिलने की उम्मीद है, जिसका औसत 23 सीटें है, जबकि अन्य दलों को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना है, जिसका औसत 1 सीट है।
| गठबंधन | सीटों का अनुमान |
|---|---|
| BJP+ | 102 ± 9 सीटें |
| Cong+ | 23 ± 9 सीटें |
| अन्य | 1 ± 1 सीटें |
केरल में सीटों का अनुमान
केरल में, अनुमानों से पता चलता है कि सत्ताधारी एलडीएफ और मुख्य विपक्षी यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर होगी। केरल 2026 के चुनावों में, अनुमानों से पता चलता है कि दो प्रमुख मोर्चों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। यूडीएफ को 60 से 78 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका औसत 69 सीटें है। वहीं, सत्तारूढ़ एलडीएफ को 55 से 73 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका औसत 64 सीटें है। भाजपा को 3 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका औसत 7 सीटें है, जबकि अन्य दलों को 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद है, जिसका औसत 0 सीटें है।
| विधानसभा चुनाव – सीटों का अनुमान | |
|---|---|
| UDF | 69 ± 9 सीटें |
| BJP+ | 7 ± 4 सीटें |
| LDF | 64 ± 9 सीटें |
| अन्य | 0 ± 1 सीटें |
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद टुडेज चाणक्य ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा का दबदबा रहने का अनुमान है और 48% (±3%) वोट शेयर के साथ 192 सीटें (±11) मिल सकती हैं।
वहीं, तृणमूल के पीछे रहने की उम्मीद है, जिसे 38% (±3%) वोट शेयर और लगभग 100 सीटें (±11) मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों के हाशिए पर रहने की संभावना है, जिन्हें 14% (±3%) वोट शेयर और लगभग 2 सीटें (±2) मिल सकती हैं।
बाकी के एग्जिट पोल में क्या बताया?
अब तक आए एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मिले-जुले परिणाम सामने आए हैं। छह में से चार में भारतीय जनता पार्टी को मामूली बढ़त के साथ जीत दिला रहे हैं, जबकि दो में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत का अनुमान लगा रहे हैं। 294 सदस्यों वाली बंगाल विधानसभा में 148 का आंकड़ा जादुई आंकड़ा माना जाता है।
कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल में स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता पर संकट मंडरा रहा है।
Exit Poll में BJP को बहुमत
पश्चिम बंगाल चुनाव पर पांच एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें से चार एग्जिट पोल ये दावा कर रहे हैं कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार गिर रही है। वहीं बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।
Chanakya Strategies Exit Poll 2026
TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10
ABP News-C Voter Exit Poll 2026
TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 06-10
P-Marq Exit Poll 2026
TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00
Matrize Exit Poll 2026
TMC+: 125-140
BJP : 146-161
CONG: 00-00
OTH : 06-10
Peoples Pulse Exit Poll 2026
TMC+: 117-187
BJP : 95-110
CONG: 01-03
LEFT: 00-01
OTH : 00-00
बंगाल में जबरदस्त मतदान ने बढ़ाई दिलचस्पी
बुधवार शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक राज्य में भारी मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत 90% के आसपास रहा, जो जनता के बीच चुनावी उत्साह को दिखाता है।
जिलों की बात करें तो पूर्व बर्दवान में सबसे ज्यादा 92.46% मतदान हुआ। इसके बाद हुगली (90.34%), नदिया (90.28%), हावड़ा (89.44%) और उत्तर 24 परगना में भी उच्च मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण 24 परगना में भी करीब 89.5% मतदान हुआ।
कड़ी टक्कर और हिंसा के आरोप
बंगाल विधानसभा चुनाव में मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही नजर आ रहा है। एक तरफ जहां टीएमसी चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी ऐतिहासिक जीत की तलाश में है।
मतदान के दौरान कई बड़े नेताओं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी, बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ, टीएमसी सांसद मिताली बाग और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य वोट डालती नजर आईं।
हालांकि, मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप भी सामने आए, जिनको लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।
4 मई को घोषित होंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पहले चरण में 89.99% वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण में 91.88% मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल में इस बार के चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। इस चुनाव में 92.28% महिलाओं ने वोट डाले।
एग्जिट पोल में जहां पांच में चार एग्जिट पोल बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं, वहीं पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल ने टीएमसी की सरकार बनाई है। इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी वापसी करेंगी या बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी, ये बात 4 मई को नतीजों के दिन स्पष्ट हो जाएगी।
