सिधवलिया की खबरें : माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकली
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के जलालपुर खुर्द (बिन टोली ) स्थित नव निर्मित दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 1001 कन्याओं ने भाग लिया l कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर जलालपुर पंचायत भवन, जिन बाबा, गिरी टोली होकर जलालपुर बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण के पोखड़े में जल भर के पुनः मंदिर पहुंची ,जिसमें हाथी, घोड़े,बैंड बाजे, सिंघे काफी शोभा बढ़ा रहे थे l
हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के जय माता दी और हर हर महादेव के ज्यकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था l कलश यात्रा में देवी देवताओं की झांकियाँ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी l
महायज्ञ प्रमुख कार्यकर्ता अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस तीन दिवसीय महायज्ञ में तीन दिनों तक हवन पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा,पूर्णाहुति तथा महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा l इस महायज्ञ में झूले,खेल तमाशे एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा l
मौके पर, रामकिशुन प्रसाद, संदीप कुमार, मुखिया गुड्डू सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजय राय, बृजकिशोर साह, कुंवर राय, बिंदा व्यास सहित हजारों लोग शामिल थे l
मारपीट कर नगदी और सोने का चैन छीन लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के सिकटीया गांव में एक महिला के पूरे परिवार को उसी गांव के आठ लोगों ने मारपीट कर नगदी और सोने का चैन छीन लिए, जिसकी पुलिस ने उक्त आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
बता दें कि गत 24 अप्रैल की सुबह सिकटीया गांव की संतोषिया देवी के बेटे प्रमोद पासवान एवं अन्य सदस्यों को गांव के ही रंगीला मांझी,विशाल कुमार,अनीश मांझी,अनोज मांझी, आकाश कुमार सहित 8 लोगों ने लाठी, फरसा एवं रॉड
से मारकर घायल कर दिए तथा 30 हजार रुपए नगद एवं सोने का चैन छीन लिए l सिधवलिया थाने की पुलिस ने उक्त नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
यह भी पढ़े
तितिर स्तूप का विकास बदल देगा सीवान का तकदीर : डा कृष्ण
रक्तदान शिविर का लिंग्याज विद्यापीठ, डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद द्वारा हुआ आयोजन
नगर पंचायत मशरक में सुल्तानगंज के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि
गया में सड़क हादसे के बाद भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला, 26 गिरफ्तार, कई जवान हुए थे घायल
