Headlines

गया में सड़क हादसे के बाद भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला,  26 गिरफ्तार, कई जवान हुए थे घायल

गया में सड़क हादसे के बाद भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला,  26 गिरफ्तार, कई जवान हुए थे घायल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में महिला की सड़क हादसे में मौत के बाद हुए बवाल और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शव रखकर सड़क जाम से भड़की हिंसा मामला 29 अप्रैल 2026 का है, जब बाराचट्टी मुख्य सड़क पर नटहा गांव के पास हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और यातायात बाधित कर दिया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया,लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
भीड़ ने पुलिस बल पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। इस पूरी घटना को लेकर मोहनपुर थाना कांड संख्या 154/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

विशेष टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में कई नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार, फागु यादव, शिव कुमार यादव, मनोज कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश महतो, देवानंद यादव, कैलाश यादव, रामाशीष कुमार, संतोष यादव, जगदीश यादव, रवि रंजन कुमार, अमित कुमार, सोल्जर कुमार, विनोद सिंह, हरेन्द्र सिंह, रामदेव यादव, मनीष कुमार, कारु मांझी, सुनील मंडल, अनिल कुमार, सुमित कुमार, मुन्नी यादव, भागीरथ कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़े

जी.बी. नगर थाना   गोलीकांड का   उद्‌भेदन, महज 03 घंटे के अंदर 02 अभियुक्त गिरफ्तार

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार अभियुक्त गिरफ्तार

आज श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई जायेगी बुद्ध पूर्णिमा 

अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं है, माला चढ़ाइए- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

राज्य कर्मचारियों का कितना फायदा?

अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?

Leave a Reply

error: Content is protected !!