Headlines

बंगाल चुनाव में 4 मई को सिर्फ 293 सीटों पर ही होगी वोटों की गिनती,क्यों?

बंगाल चुनाव में 4 मई को सिर्फ 293 सीटों पर ही होगी वोटों की गिनती,क्यों?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोमवार (4 मई) को वोटों की गिनती होनी है। इन चुनावों में दो चरणों में वोट डाले गए थे और अब इनके नतीजों से यह तय होगा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की वापसी होगी या फिर भाजपा को पहली बार जीत मिलेगी।

हालांकि, एक सीट पर चुनावी प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी। यह सीट है ‘फालता’। दरअसल, 29 अप्रैल को हुए चुनावों के दौरान यहां गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप लगे थे। तो ऐसे में 294 में से 293 सीटों पर कल काउंटिंग की जाएगी।

फालदा विधानसभा सीट पर 24 मई को होगी काउंटिंग

चुनाव आयोग ने शनिवार को आदेश दिया कि दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाए। यह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा, ताकि यह प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 24 मई को होगी।

शनिवार को, पश्चिम मगराहाट और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान हुआ।

फालता में किन उम्मीदवारों के बीच है टक्कर?

फालता में टीएमसी के जहांगीर खान का मुकाबला भाजपा के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला से है। सीपीआई (एम) के शंभू नाथ कुर्मी भी चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथों के भीतर अनाधिकृत मौजूदगी और संभावित छेड़छाड़ के आरोपों का जिक्र किया गया है।वोटिंग के दिन पांडा ने दावा किया कि फलता के बूथ नंबर 177 पर भाजपा उम्मीदवार के लिए ईवीएम का बटन टेप से ढका हुआ था। केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे टेप हटाया और उसके बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा से वोटिंग करवाने का फैसला किया है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान इस सीट पर हुई मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने सभी 285 पोलिंग बूथों पर दोबारा से मतदान करवाने का ऐलान किया है. यहां 21 मई 2026 को वोटिंग और 24 मई को वोटों की गिनती होगी.

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आता है.बता दें, पूरे फल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान की मांग भाजपा ने तब उठाई थी, जब यह आरोप लगाया गया कि कुछ बूथों पर भाजपा उम्मीदवार के नाम और फोटो के बगल में मौजूद ईवीएम के बटन सफेद टेप से ढके हुए थे.

इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करें. ग्रामीणों ने इन सहयोगियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा को वोट देने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को दोबारा से वोटिंग हुई. शाम 5 बजे तक 15 बूथों पर औसत मतदान प्रतिशत 86.90 दर्ज किया गया. मगराहाट (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 86.11 रहा, जबकि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर यह आंकड़ा 87.60 प्रतिशत दर्ज किया गया. अंतिम मतदान प्रतिशत का आधिकारिक आंकड़ा शनिवार देर रात या रविवार सुबह जारी किया जा सकता है.

मगराहाट (पश्चिम) के बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर पुनर्मतदान हुआ है. वहीं , डायमंड हार्बर सीट के बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 पर भी दोबारा मतदान कराया गया.

बता दें, इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को रिकॉर्ड मतदान हुआ था. दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक बताया जा रहा है. देशभर में सबसे ज्यादा मतदान का पिछला रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है, जहां 2013 विधानसभा चुनाव में 91.82 फीसदी मतदान हुआ था.

Leave a Reply

error: Content is protected !!