Headlines

बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों का संगोष्ठी आयोजित 

बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों का संगोष्ठी आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान  नगर  के होटल रॉयल पार्क में बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों का एक सफल जनसंपर्क संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वैज्ञानिक कार्यक्रम में राज्य भर के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भाग लेकर आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में डॉक्टर अमूल्य सिंह (अध्यक्ष) एवं प्रोफेसर डॉक्टर रितेश रेनू (सचिव) के साथ-साथ डॉक्टर अशोक सिन्हा, डॉक्टर महेश प्रसाद, डॉक्टर प्रवीण साहू, डॉक्टर रवि, डॉक्टर शौर्य प्रकाश, डॉक्टर आनंद रंजन, गोरखपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डॉक्टर अरुण पांडे, डॉक्टर मदुरै कुमार तथा पटना से आए डॉक्टर रमित गुंजन सहित अनेक विशिष्ट विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्थानीय स्तर पर सिवान आर्थोपेडिक क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें सचिव डॉक्टर रामेश्वर कुमार, अध्यक्ष डॉक्टर रामाजीत चौधरी तथा इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर फिरोज आलम प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अतिरिक्त डॉक्टर मस्रूर आलम, डॉक्टर संदीप चौहान, डॉक्टर अंबेडकर चौरेसिया, डॉक्टर खुर्शीद आलम, डॉक्टर सुमित कुमार, डॉक्टर नुनित रंजन, गोपालगंज से डॉक्टर विपुल सिंह, डॉक्टर कैप्टन एस के शाह, डॉक्टर समीम परवेज, डॉक्टर सानू गुप्ता, डॉक्टर शिवेंदु तिवारी तथा छपरा से डॉक्टर आर सी ठाकुर सहित लगभग 100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिवान के जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्री द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ सिवान के अध्यक्ष डॉक्टर शशि भूषण सिन्हा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जटिल हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों, नवीन शल्य तकनीकों तथा मरीजों को बेहतर एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के विषय में गहन विचार-विमर्श किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के वैज्ञानिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़े

ट्यूशन जा रही युवती को ट्रक ने मारा टक्कर

केवारी कला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से हुई प्राथमिकी दर्ज

सिसवन की खबरें :  मारपीट की घटना में महिला घायल

फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

सीवान पुलिस ने  पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्‍या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा

जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण

हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!