Headlines

मशरक में 31 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य: बीडीओ

मशरक में 31 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य: बीडीओ

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 2 मई से विधिवत शुरू हो गया है। जिला जनगणना पदाधिकारी सह डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर यह अभियान 31 मई तक निर्बाध रूप से संचालित किया जाएगा।

 

प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है और सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस चरण में प्रत्येक घर का विवरण, मकान की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जाएंगी।

 

इसके लिए प्रखंड स्तर पर कुल 293 प्रगणक और 48 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है,जिन्हें उनके-अपने क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इन सभी कर्मियों को पूर्व में प्रशिक्षण देकर कार्य की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया है, ताकि डेटा संग्रहण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

 

जनगणना कार्य को डिजिटल रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए एचएलओ ऐप का उपयोग किया जा रहा है। बीडीओ पंकज कुमार के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त कर्मी जैसे पर्यवेक्षक विवेक कुमार संतोष कुमार सिंह, विक्की पाठक,रहमत अली

मंसूरी, शालिनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, जाकिर हुसैन अंसारी, सतीश कुमार पाठक,सैफुर रहमान ,अभय किशोर सिंह,मिथिलेश सिंह लगातार सहायता प्रदान कर रहे हैं। इससे प्रगणकों को अपने कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है।

यह भी पढ़े

ट्यूशन जा रही युवती को ट्रक ने मारा टक्कर

केवारी कला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से हुई प्राथमिकी दर्ज

सिसवन की खबरें :  मारपीट की घटना में महिला घायल

फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

सीवान पुलिस ने  पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्‍या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा

जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण

हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!