Headlines

शादी समारोह में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत

शादी समारोह में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में शादी समारोह में हुए विवाद में चाकूबाजी से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर के लक्ष्मीपुर निवासी ओमप्रकाश गोंड के पुत्र मनीष कुमार गोंड के रूप में हुई है। लक्ष्मीपुर से नगई गांव आई। दो पक्षों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई।

इसी बीच एक युवक ने मनीष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चैनपुर अंबेडकर चौक पर सिसवन-सिवान व चैनपुर-छपरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

घंटों तक जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सिसवन, चैनपुर, रघुनाथपुर, हसनपुरा और आंदर थाने की पुलिस पहुंची। प्रदर्शनकारी आरोपितों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़े

सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस

विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!