मशरक की खबरें : साइकिल से कोचिंग आ रहीं छात्रा को बाइक सवार ने मारा टक्कर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार) :

सारण जिला के मशरक के यदु मोड़ पर अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार दो छात्रा को टक्कर मार दी जिसमें दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल खजुरी गांव निवासी विजय कुमार की 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और बबन राय की 22 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी हैं। वहीं मौके पर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने घायलों से हाल चाल पूछा और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। बताया गया कि दोनों कोचिंग सेंटर पर साइकिल से आ रही थी।
मशरक में पुलिस पर हमला कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार) :
मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में पुलिस पर हमला के मामले में दर्ज कांड में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि हनुमानगंज गांव में सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अवांछनीय तत्वों के द्वारा हमला किया गया जिसमें कांड संख्या 264/25 दर्ज कराई गई। जिसमें नामजद आरोपी फरार चल रहे थें जिसमें गुप्त सूचना मिलने पर फरार चल रहे इसुआपुर थाना क्षेत्र के बजरहिया निवासी राहुल कुमार और चहपुरा निवासी दिलीप राय को गिरफ्तार किया गया।
तेज आंधी तूफान से जबरदस्त क्षति, पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर और दुकान दबा,दो घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार) :

मशरक थाना क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी तूफान और बारिश से जबरदस्त क्षति पहुंची है। वही इलाके में विधुत आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। अस्पताल चौंक पर अवस्थित विशालकाय पेड़ अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा, वहीं उसी पेड़ के नीचे सुशील साह की चाय की दुकान दब कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुकान के नीचे बैठे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर बंगरा में मुख्य सड़क , स्टेशन रोड समेत अन्य जगहों पर पेड़ गिर पड़ा। वहीं तेज आंधी बारिश की वजह से इलाके में विधुत आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है। वहीं इलाके के सड़कों पर बारिश की वजह से जल जमाव हो गई है।
मढ़ौरा एसडीओ और डीएसपी ने सीएचसी मशरक का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार) :

मशरक सीएचसी का गुरूवार को मढ़ौरा एसडीओ निधी राज और मशरक डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप समेत कई अन्य मौजूद रहें। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल परिसर के इमरजेंसी कक्ष, लैब, ओपीडी, पंजीकरण काउंटर,प्रसव कक्ष समेत अन्य विभागों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विधि व्यवस्था और चिकित्सक की ड्यूटी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ सफाई पर और विशेष ध्यान देने की बात बताई। मढ़ौरा एसडीओ ने चिकित्सकों समेत सभी कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति बनानें को बोला गया।
तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़े बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार) :

मशरक के चैनपुर महावीर मंदिर के पास तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार एक युवक और खड़े बाइक के पास खड़े युवक को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायलों में मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के रामघाट गांव निवासी 18 वर्षीय प्रिंस कुमार और मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी 20 वर्षीय सुमन कुमार शामिल हैं। ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार किया। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने बाइक सवार को हिरासत में लिया,जो नशें की हालत में दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने को सभी तैयार हो रहे थे वहीं दरवाजे पर बाइक खड़ी थी कि तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के पास खड़ा युवक घायल हो गया वहीं बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े
बीडीओ ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों के साथ किया बैठक
शादी समारोह में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत
सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस
विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प
रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!
गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज
