Headlines

हलुआई की पीट पीट कर हत्या, सुस्त पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित परिजनों ने सड़क किया जाम

हलुआई की पीट पीट कर हत्या, सुस्त पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित परिजनों ने सड़क किया जाम

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक के बेन छपरा गांव के हलुआई की पीट पीट कर निर्मम तरीके से हत्या करने का संदिग्ध मामला सामने आया। परिजनों ने हत्या का आरोप उसे साटा पर ले जानें वालें हलुआई पर ही लगाया हैं। हालांकि साटा पर बुला ले जाने वाला हलुआई फरार बताया गया। वहीं परिजनों ने आक्रोशित होकर शव को थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर रख आवागमन बाधित कर दिया।

 

पुलिस के द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों ने दल बल के साथ स्थानीय लोगों की मदद से आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर कर शव को सड़क से हटवाया और आवागमन चालू कराया। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया की जा रही है, वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

मृतक बेन छपरा गांव निवासी संत कुमार साह का 30 वर्षीय पुत्र गजेन्द्र कुमार साह हैं। मृतक के पिता ने आवेदन में बताया गया कि सढ़वारा के शत्रोहन साह के द्वारा हलुआई को साटा पर शादी समारोह में डुमरसन ले जाया गया था। फोन कर घर पर बताया गया कि वह गंभीर रूप से घायल हैं जब परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुंचे तब तक चिकित्सक ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

 

जहां सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान हैं। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है वहीं मामले में जांच की जा रही है। मृतक शादीशुदा हैं और उसको एक बेटी और दो बेटा है। हालांकि यह मामला सड़क दुघर्टना हैं या हत्या इसकी जांच पड़ताल चल रही है।

यह भी पढ़े

बीडीओ ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों के साथ किया बैठक

शादी समारोह में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत

सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस

विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!