मकेर के हैजलपुर में गंडक नदी के कटाव पर डीएम सख्त, किया स्थल निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले के मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के बढ़ते कटाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कटाव निरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कटाव निरोधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिया कि मजदूरों और संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य को 24×7 (दिन-रात) मोड में तेजी से पूरा किया जाए।जिलाधिकारी ने कार्यों की निरंतर निगरानी के लिए दंडाधिकारियों की तीन पालियों में प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि हर समय प्रगति की मॉनिटरिंग हो सके। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि स्थल पर एक सहायक अभियंता की स्थायी तैनाती करें और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजें।
बेहतर निगरानी और त्वरित निर्णय के लिए कार्यस्थल पर कैंप ऑफिस बनाने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं अंचलाधिकारी, मकेर को प्रतिदिन कम से कम दो बार स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति पर नजर रखने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे।
यह भी पढ़े
बीडीओ ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों के साथ किया बैठक
शादी समारोह में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत
सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस
विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प
रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!
गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज
