सिधवलिया की खबरें : विधायक मिथिलेश तिवारी के मंत्री बनते ही क्षेत्र में खुशी की लहर
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी के मंत्री बनते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई l कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दी एवं जमकर पटाखे फोड़े गए l प्रखंड के शेर निवासी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद ने कहा कि मिथलेश तिवारी को मंत्री बनाए जाने से बैकुंठपुर सहित पूरे बिहार का चौमुखी विकास होगा l भाजपा कार्यकर्ता पवन गुप्ता,मोहन साह,प्रदीप पांडेय ,दिनेश पांडेय,संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया l
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोग गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महमदपुर उत्पाद थाने की टीम ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी महमदपुर थानाक्षेत्र के सलेहपुर गांव के विनोद महतो तथा गोविंदा प्रसाद है l दोनों आरोपियों को टीम ने न्यायालय में भेज दिया l
देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर मलाही टोला गांव में छापेमारी कर देशी शराब के साथ थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर सिधवलिया थाने की पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी की जिसमें सलेमपुर मलाही टोला के दिलीप सहनी उर्फ सबरी के घर में 50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उक्त आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया l
लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थानाक्षेत्र के जलालपुर कला गांव में विगत 23 मार्च की रात हथियार के बल पर रामाकांत प्रसाद के घर में हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है l इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया l बता दें कि विगत 23 मार्च की रात छः की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने रामाकांत प्रसाद के घर हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया था l इस कांड में अपराधियों ने 64 हजार पांच सौ रुपए नगद एवं सोने चांदी के आभूषणों की लूट की थी l इस कांड की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी विनय तिवारी ने एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार एवं सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा के नेतृत्व में विशेष अनुशासन टीम का गठन किया गया था जिसने मानवीय एवं तकनीकी आधार पर माधोपुर थानाक्षेत्र के महमदपुर नीलामी गांव में छापेमारी कर मुकेश नट उर्फ भुट्टी नट को गिरफ्तार किया l
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर अपने हिस्से का ज्वेलरी सिवान जिले के जामो थानाक्षेत्र के जामो बाजार के विजय ज्वेलर्स में बेचने की बात बताई l मुकेश नट के निशानदेही पर पुलिस ने सिवान जिले के जामो थानाक्षेत्र के जानो बाजार में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी की, जहां से लूटकांड के पिघलाया हुआ गोलाकार चपटा पदार्थ बरामद किया गया l
सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि कांड के आरोपी मुकेश नट तथा विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है l इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है तथा टीम में शामिल अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी एवं नगद रुपए,सोने चांदी की ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है l
यह भी पढ़े
सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस
विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प
रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!
गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज
