Headlines

महाराणा प्रताप ने राष्ट्रीय स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी थी 

महाराणा प्रताप ने राष्ट्रीय स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी थी

श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के जीरादेई  प्रखण्ड क्षेत्र के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के सभाभवन में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई ।

सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया । राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ललितेश्वर कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी थी तथा विदेशी आक्रमणकारी के समक्ष राष्ट्रीय सौदा नहीं किया ।उन्होंने बताया कि घास की रोटी खाना पसंद की पर दूसरे कोटि का राजा बनना पसंद नहीं किया । प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह

ने कहा कि महाराणा प्रताप की लड़ाई का नेतृत्व जाति विशेष के लोगों ने नही किया बल्कि उनका सेनापति मुस्लिम समुदाय के हाकिम खान सूरी थे तथा सेना का खर्चा वैश्य भामाशाह ने वहन किया एवम कोल भील आदिवासियों ने उनको शरण देने का काम किया । उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप जैसा व्यक्तित्व किसी समाज या जाति विशेष का नहीं होता वरन पूरी मानव समुदाय का होता है ।

 

इस मौके पर शिक्षक ब्रजकिशोर यादव,घनश्याम सिन्हा,अंगद प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा ,दिगविजय सिंह,,राजन तिवारी , श्याम कुमार,पवन कुमार,हबीबुल रहमान,वृजमोहन सिंह,आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़े

भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ट्रेन रोक झंडा लगाने के आरोप में चार गिरफतार

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित

कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की मनमानी जारी

मशरक की खबरें :  वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार

गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!