डुमरिया एनएच-27 पुल पर 8 घंटे महाजाम, भीषण गर्मी में फंसे रहे हजारों यात्री
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज) l

गोपालगंज जिला के डुमरिया एनएच-27 पुल पर देर रात एक भारी वाहन खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते हीहै देखते पुल से लेकर महम्मदपुर फ्लावर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम में फंसे लोगों को करीब आठ घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण यात्रियों की हालत खराब हो गई। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान दिखे। कई यात्री घंटों तक पानी और खाने के लिए परेशान रहे। जिससे उनका सफर प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों तरफ ट्रकों, बसों, कारों और छोटे वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खराब वाहन को डुमरिया पुल के ऊपर से हटाकर किनारे कराया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया।
पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित कर जाम हटाने में लगे रहे। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-27 पर अक्सर भारी वाहनों के खराब होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
यह भी पढ़े
धनौरा में महाराणा प्रताप की जयंती बुद्धिजीवियों ने मनाई गई
संस्कार भारती सीवान द्वारा प्रकाशित विक्रम संवत 2083 दैनंदिनी का हुआ विमोचन
माँ की जिंदगी हो रही महफूज, सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में 13% का उछाल
चार दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य कलशयात्रा से शुभारंभ
मांझी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई
