महावीरी विद्यालय विजयहाता में आज से शुरू होगी विद्या भारती की 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता
उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से भाग लेंगे आठ सौ खिलाड़ी भैया बहनें
कब्बड्डी और खो-खो के आयोजित होंगे प्रतियोगिता
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित उत्तर बिहार प्रांत स्तरीय विद्या भारती की 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई से महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता, सिवान के परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विद्या भारती विद्यालयों के सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न विद्या भारती विद्यालयों से लगभग आठ सौ खिलाड़ी भैया-बहन भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग के खिलाड़ी अपने-अपने वर्गों में कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के प्राचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन ने बताया कि उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत एवं उनके समुचित आवास, भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए विद्यालय परिवार कई दिनों से तैयारी में जुटा हुआ है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी, सचिव प्रो. शंभू प्रसाद, कोषाध्यक्ष जीव नारायण जी सहित पूरी प्रबंध समिति, आचार्य बंधु-भगिनी एवं कर्मचारी प्रतियोगिता की सफलता को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़े
लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका
समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या
हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है
डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी
बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप
वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना
