Headlines

पीछे से ट्रक की टक्कर में बोलेरो चालक सहित छह घायल, बाल-बाल बची जान

पीछे से ट्रक की टक्कर में बोलेरो चालक सहित छह घायल, बाल-बाल बची जान

बेटी के घर से कलेवा देने के बाद बक्सर लौट रहे थे सभी, बोलेरो के उड़े परखच्चे

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर रसूलपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची रसूलपुर थाना पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ इरफान अहमद के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोटें आई थीं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

घायलों में बोलेरो चालक विजय शंकर साहनी, गाड़ी सवार संजय राम, भिरू राम, दीपक राम, हरेंद्र राम, आदर्श कुमार समेत छह लोग शामिल हैं। सभी बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनी गांव के निवासी बताए जाते हैं।


घायलों ने बताया कि वे अपनी पुत्री की शादी के बाद कलेवा लेकर शुक्रवार को गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के सफापुर गांव गए थे। शनिवार को बेटी के घर से वापस लौटने के दौरान रसूलपुर बाजार के पास यह हादसा हो गया। बोलेरो सवार घायल दीपक राम ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया। रसूलपुर थाना अध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त और दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक समेत दोनों वाहनों को अपने में कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े

लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका

 सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लम्बी उम्र के लिए की किया वट सावित्री का व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर मांगी मन्नते

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी

बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया  सम्मानित

राहुल गांधी के अपने से कैसे छिनी केरल CM की कुर्सी?

Leave a Reply

error: Content is protected !!