बकरदी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों के साथ नगर थाना प्रभारी ने किया बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर थाना परिसर में रविवार की शाम शांति समिति सदस्य सिवान की एक बैठक नगर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जहां ईदुल अजहा (बकरीद) पर्व को शांति सौहार्द प्रेम प्रीत के साथ स हर्ष मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
यह त्यौहार इस्लामी कैलेंडर के आखरी महीना जिलहिज्जा की दस तारीख को मनाया जाता है, चांद दिखने के दसवें दिन पर्व मनाया जाता है । ईदुल अजहा जिसे बकरीद या बड़ी ईद कहा जाता है। इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार है । यह पर्व पैगम्बर इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति दिखाए गए अटूट त्याग समर्पण और उनकी आज्ञाकारिता की याद में मनाया जाता है।
इस अवसर पर बैठक में थाना प्रभारी ने नगर के चौक चौराहे पर स्वयं नज़र रखने के साथ साथ शांति समिति सदस्य सिवान को भी सचेत रहने तथा नगर में शांति बनाए रखने के लिए चौहकस रहने के लिए प्रार्थना किया।
ज्ञात है कि कुर्बानी के मांस को तीन बराबर हिस्सों में बंटा जाता है एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा हिस्सा रिश्तेदार, दोस्तों के लिए, और तीसरा हिस्सा गरीब, लाचार जरूरत मंद को दिया जाता है, इसी सिलसिले में मांस का ट्रांसपोर्टिंग के दौरान खून अथवा मांस का टुकड़ा किसी प्रकार से रस्ते में गिरने का अंदेशा बना रहता है ऐसी स्थिति में आपसी सौहार्द के साथ परिस्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार का अनर्थ न हो समझौता पूर्ण क़दम उठाने का जनता से अपील किया गया। बैठक में शहर के अनेकों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अधिवक्ता प्रवीण कुमार गोप ने सभा को संबोधित करते हुए नगर में शांति सौहार्द कायम रखने का आह्वान किया।
सभा में दयानंद प्रसाद, कलीम अहमद अमरेंद्र कुमार राजन, डॉ अली असगर सिवानी, जीशाद खान, एम डी उमर फरीद चांद अली राम प्रकाश मुन्ना उत्तम कुमार, राज कुमार कृष्ण जी, संजय कुमार सोनी, सुधांशु प्रसाद, प्रकाश सोनी संजय श्रीवास्तव, खैरुल बशर, आदि अनेकों समाज सेवी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
तालाब में डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत
गर्भवती महिला को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा भारी, सारण में आशा कार्यकर्ता चयन मुक्त
सीवान के गौरव हैं आईएएस डॉ कौशल
देशभर में सामाजिक परिवर्तन की मजबूत ताकत बनकर उभरा सुनहरा भारत फाउंडेशन
