सीवान में पेड़ से बाइक टकराने से मजदूर युवक की मौत
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन मछलीहट्टा एवं भुलौनी नहर पुल के बीच में सड़क सड़क किनारे स्थित पेड़ से बाइक टकराने से एक मजदूर युवक की मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी चंद्रिका राम का पुत्र मंजेश राम शुक्रवार की देर शाम में किसी को छोड़ने नौतन बाजार गया हुआ था। देर रात तक घर नहीं लौटने से उसके परिजन परेशान हो रहे थे।
वहीं घर लौटने के क्रम में नौतन मछलीहट्टा के समीप बने नहर पुल एवं भुलौनी नहर पुल के बीच उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े
बकरदी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों के साथ नगर थाना प्रभारी ने किया बैठक
तालाब में डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत
गर्भवती महिला को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा भारी, सारण में आशा कार्यकर्ता चयन मुक्त
सीवान के गौरव हैं आईएएस डॉ कौशल
देशभर में सामाजिक परिवर्तन की मजबूत ताकत बनकर उभरा सुनहरा भारत फाउंडेशन
