तालाब में डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड क्षेेत्र के अपहर पंचायत के विशुनपुरा स्थित धूतआहा बाजार के पास तालाब में डूबने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा राय, पिता नारायण राय, उम्र करीब 47 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना शनिवकर की सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कृष्णा राय धूताहा मंदिर के पास हो रहे अखंड अष्टयाम में शामिल होने आए थे। रात में अष्टयाम देखने के बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने देर रात तक उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। तालाब के किनारे मृतक के कपड़े मिलने से लोगों का अनुमान है कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरे होंगे और अधिक गहराई में जाने के कारण डूब गए। अष्टयाम के कीर्तन के शोर में किसी को उनके डूबने की आवाज सुनाई नहीं दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद अंचलाधिकारी अजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की।
मृतक के परिवार में पत्नी पन्ना देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। कृष्णा राय की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ये मजदूरी करके किसी तरह अपने घर परिवार चलाते है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए वह छपरा भेज दिया। मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
सीवान के गौरव हैं आईएएस डॉ कौशल
43वीं जिला एथलेटिक्स मीट 6-7 जून को परसा में, तैयारियों का लिया गया जायजा
देशभर में सामाजिक परिवर्तन की मजबूत ताकत बनकर उभरा सुनहरा भारत फाउंडेशन
विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
पुरुषोत्तम मास आज से प्रारंभ, 15 जून तक रहेगा विशेष धार्मिक महत्व
