धर्मपुर जफर व बसन्तपुर पंचायत में जनकल्याण योजना शिविर का आयोजन, 16 विभागों ने सुनीं समस्याएं
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा,अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रखंड के धर्मपुर जफर पंचायत व बसन्तपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सबका सम्मान, जीवन आसान थीम पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना था। इसमें करीब 16 विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगो मे जागरूकता की कमी दिखी,कैम्प में ग्रामीणों से ज्यादा कर्मचारी दिखे।
इन विभागों के लगे थे हेल्प डेस्क
शिविर में कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, आवास योजना, एलएसबीए, राजस्व विभाग, पीएचडी, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, पुलिस, विधिक सहायता, मनरेगा और शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए थे।
इन योजनाओं से जुड़ी आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

शिविर में सबसे अधिक लोग पीएम आवास योजना आपूर्ति विभाग सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया और शेष आवेदनों को समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा।इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ अजय कुमार, शिक्षा पदाधिकारी बिमला देवी, थानाध्यक्ष हेमंत कुमार, श्रम पदाधिकारी सोनू कुमार, शिक्षक संजय सिंह और रबीन्द्र साह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और किसी भी समस्या के लिए ऐसे शिविरों में आकर समाधान प्राप्त करें।
यह भी पढ़े
कलश यात्रा के साथ श्रीशतचण्डी महायज्ञ प्रारंभ
कोचिंग सेंटर के छत पर सुतली बम फेकनेवाला अभियुक्त गिरफ्तार
बड़हरिया में 102 पुड़िया (44.70 ग्राम) स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आंदर पुलिस एवं वाहन पर हमला करने में संलिप्त पांच अभियुक्त गिरफ्तार
