नौतन थाना पुलिस ने 757 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त काे किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

नौतन थानान्तर्गत 757 लीटर अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एवं स्कॉर्पियो जप्त । आज दिनांक-21.05.26 को नौतन थाना को समय करीब सुबह 4:00 बजे गुप्त सूचना मिली की नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत पचलखी की रास्ते सें एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो जाने वाला है जिसमें अवैध शराब है। उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुये नौतन थाना पुलिस टीम द्वारा पचलखी पोखरा तीनमुहानी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग को देख संदिग्ध स्कॉर्पियो घुमाकर भागने का प्रयास किया।
जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से वाहन चालक सहित पकड़ लिया गया। जॉच एवं तलाशी के क्रम स्कॉर्पियो से कुल-757 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति से पुछताछ के क्रम में वह अपना नाम विकास कुमार यादव, पिता-श्रीनन्दकिशोर यादव, साकिन-विलासपुर, थाना-मैरवा, जिला-सिवान बताया। इस संबंध में नौतन थाना में वि.म.नि.उ. अधि. के अन्तर्गत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा रहा है। संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू लागातार छापामारी की जा रही है।
बिहार पलिस नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है। यदि अवैध शराब, स्मैक, गांजा एवं ड्रग्स की तस्करी, अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607/9031832789 पर सूचित करें। कृपया सूचना दें, सहयोग करें ताकि समाज को नशा माफियाओं से सुरक्षित रखा जा सके। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- विकास कुमार यादव, पिता श्रीनन्दकिशोर यादव, साकिन-विलासपुर, थाना-मैरवा, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणीः- 1. अवैध शराब-757 लीटर 2. स्कॉर्पियो-01 ➤ टीम में शमिल सदस्यः- पु.अ.नि. जितमोहन कुमार, थानाध्यक्ष, नौतन एवं थाना के अन्य पुलिसकमी
यह भी पढ़े
नौतन थाना पुलिस ने 757 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त काे किया गिरफ्तार
,सीवान नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
