Headlines

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में  जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में  जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

➡️गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखनाथ मंदिर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। श्री योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों से बातचीत की । श्री योगी ने गौ सेवा कर गायों को दुलार कर गुड़ खिलाया।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया एवं पुस्तक भेंट की ।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई मुद्दों पर बातचीत की।

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे पांच कालिदास मार्ग लखनऊ में यीडा का महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता(भाग) लेंगे ।
श्री योगी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के निवेशकों को पत्र आवंटन देंगे।

 

➡️लखनऊ, सड़क किनारे मिला युवक का शव, कैंपल रोड पर पड़ा मिला शव, क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी सूचना, मृतक कूड़ा बिनने का करता था काम, सड़क किनारे ही रहता था युवक, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, सहादतगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡️देवरिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज देवरिया भीमपुर गौरा में परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

➡️लखनऊ, लखनऊ में बिजली कटौती से लोग परेशान, रात होते ही कई इलाकों में बिजली संकट शुरू, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम में समस्या बढ़ी, इंदिरा नगर सेक्टर-25 में समस्या बढ़ी, पावर हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, गर्मी में बार-बार बिजली जाने से लोग नाराज़

➡️सुल्तानपुर, महावीर पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट, दो युवकों के बीच बेल्ट से किया वार, मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़, हंगामे के बीच मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, नगर कोतवाली क्षेत्र के महावीर पेट्रोल पंप का मामला

➡️सहारनपुर, DIG ऑफिस के बाहर सड़क जाम करने मामला, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, 7 लोगों को नामजद किया गया, 25 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज, सड़क बाधित करने का आरोप लगाया गया

➡️लखीमपुर, दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं, आरोपी दामाद वारदात के बाद फरार, खीरी क्षेत्र के खीरी जिंसी टोला का मामला

➡️आगरा, बिजलीघर चौराहे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध ठेले, खोखे और अतिक्रमण हटाए गए, बिजलीघर चौराहा घोषित हुआ ‘नो वेंडिंग ज़ोन’, 50 मीटर दायरे में व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित, यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर चला अभियान, जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस सख्त

➡️बलरामपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आफिस का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट, मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर मांगे थी घूस, भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रंगे हाथों पकड़ा, वरिष्ठ सहायक मोहनलाल जायसवाल गिरफ्तार, समाज कल्याण के सुपरवाइजर ने की थी शिकायत, शिवचरन ने रिश्वत मांगने का लगाया था आरोप ।

➡️अयोध्या-फिल्मी स्टाइल में टावर पर चढ़ा युवक,नशे की हालत में बताया जा रहा है युवक, शराब के नशे में बेगमगंज स्थित आकाशवाणी के टावर पर चढ़ा युवक, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर युवक को सकुशल उतारा नीचे, देर रात की घटना,कैंट थाना क्षेत्र के बेगमगंज आकाशवाणी टावर का मामला।

➡️अयोध्या-पत्रकार अखंड प्रताप सिंह से मारपीट का मामला, कनकपुर निवासी सचिन सिंह व कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, मारपीट का दर्ज मुकदमा, थाना महाराजगंज में दर्ज हुआ मुकदमा,तारुन क्षेत्र के अपने घर से वापस आते समय थाना महाराजगंज के कनकपुर के पास दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा था अखंड प्रताप सिंह ने, कहासुनी के बाद हुई मारपीट, सचिन सिंह पुलिस कस्टडी में, कई और आरोपियों की हो रही तलाश.

➡️लखनऊ, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लगी होर्डिंग, NSUI ने शहर में लगवाई राहुल गांधी की होर्डिंग, होर्डिंग पर लिखा “बेमिसाल राहुल गांधी”, स्लोगन में कहा “धर्म नहीं, विकास की राजनीति”, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने लगाई होर्डिंग

➡️लखनऊ, 70 जज साइकिल से कोर्ट के लिए रवाना, जस्टिस राजेश चौहान ने जजों को रवाना किया, वकील ई-रिक्शा और साइकिल से कोर्ट गए। न्यायिक अधिकारी भी साइकिल से कोर्ट रवाना किया, जस्टिस चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

➡️लखनऊ, 8 निजी स्कूलों पर 5-5 लाख रुपए जुर्माना, शुल्क विनियमन अधिनियम उल्लंघन में दोषी, मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर 5-5 लाख जुर्माना, एलेन हाउस स्कूल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना, सीलवती आइडियल, आश्रम एकेडमी पर जुर्माना, हुकुम सिंह कॉलेज, सेंट डोमिनिक पर भी जुर्माना, सेठ MR जयपुरिया, ब्राइट वे कॉलेज पर जुर्माना, केजे मॉर्डन पब्लिक स्कूल पर भी लगा जुर्माना

➡️लखनऊ, BKT में SDM साहिल कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वकीलों ने कार्य बहिष्कार का एलान किया, SDM साहिल कुमार के ट्रांसफर तक काम बंद रहेगा, SDM पर अभद्रता का आरोप, निबंधक कार्यालय बंद

➡️लखनऊ, 10 जिलों में लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट, 23 जिलों में तपिश भरी गर्मी का अलर्ट जारी, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, 7 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार, बांदा देश में सबसे गर्म, 47.6 डिग्री तापमान

➡️आगरा, दवा बाजार में ड्रग विभाग की छापेमारी मामला, नकली दवा की आशंका पर हुई थी छापेमारी, दुकान खुली छोड़कर फरार हुआ एक कारोबारी, संदिग्ध दवाएं मिलने पर 3 थोक दुकानें सील, इंजेक्शन,दवाओं के बिल नहीं दिखा सके कारोबारी, हॉस्पिटल सप्लाई की दवाएं बाजार में बेचने की आशंका, सरकारी अस्पतालों की दवाओं के दुरुपयोग का शक, 30 दवा दुकानों की सूची लेकर पहुंची थी टीम, 26 औषधि निरीक्षकों ने एक साथ मारा था छापा, मुबारक महल, बोहरे राम गोपाल मार्केट में कार्रवाई, 15 दवा दुकानों पर टीमों ने की थी जांच, मुख्यालय से आई थी विशेष जांच टीम

➡️लखीमपुर, मनचले ने युवती पर किया हमला, हाथ पैर गर्दन में चाकू से ताबड़तोड़ वार, हमले में युवती बुरी तरह गंभीर घायल, पुलिस आरोपी के तलाश में दे रही दबिश, खीरी थाने के नकहा बाजार का मामला

➡️दिल्ली, PMLA केस में सुप्रीम कोर्ट से ED को झटका, आरोपी की बात सुनना जरूरी – सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ‘निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से वंचित नहीं कर सकते’, कोर्ट के लिए आरोपी का पक्ष सुनना अनिवार्य- SC, PMLA एक विशेष और स्वतंत्र कानून है – ED, BNSS या CrPC के सामान्य नियम लागू नहीं होते- ED, सुप्रीम कोर्ट ने ED की दलील को खारिज कर दिया

➡️ललितपुर, दबंग प्रधान विजय सिंह पर FIR दर्ज, ग्रामसभा की जमीन में दबंगई से अवैध खनन, प्रशासन व खनन अधिकारी ने की कार्रवाई, जेसीबी मशीन, डंपर सीज, विजय सिंह फरार, विजय सिंह पर आधा दर्जन मुकदमे हैं दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र बुढ़वार गांव का मामला

➡️लखनऊ, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यूपीपीएससी ने एडमिट कार्ड जारी किया, uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

➡️आगरा, दयालबाग चौकी इंचार्ज सोनू कुमार निलंबित, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार का एक्शन, आईजीआरएस पर एक दिन में आईं 12 शिकायतें, जांच में लापरवाही पर हुई सख्त कार्रवाई, वायरलेस पर ही सुनाया निलंबन का आदेश, कागारौल एसओ अंकुर राठी को लगाई फटकार, अवैध खनन शिकायत पर विभागीय जांच के आदेश, एसीपी सैंया को मामले की सौंपी गई जांच, भ्रष्टाचार, लापरवाही पर कमिश्नर का कड़ा रुख

➡️दिल्ली, दिल्ली में CBI की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में फूड एंड सप्लाई विभाग में छापा, असिस्टेंट कमिश्नर विनोद कुमार गिरफ्तार, 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए CBI ने किया ट्रैप, राशन डिपो संचालक से रुपये की मांग का आरोप, संचालक से 50,000 रुपये की मांग का आरोप, आरोपी को ऑफिस से गिरफ्तार किया गया

➡️दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी के UHW में प्रदर्शन, देर रात छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, छात्राओं पर हॉस्टल खाली करने का दबाव, प्रशासन ने हॉस्टल में पानी की सप्लाई बंद की, छात्राओं ने कार्रवाई वापस लेने की मांग की

➡️फतेहपुर, नकली सोने की गिन्नियां बेचकर ठगी, ठगी करने वाले गिरोह के 2 शातिर अरेस्ट, नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले थे, 2 लोग गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, नकली, असली सोने की गिन्नियां बरामद, पीलीभीत और उत्तराखंड के बताए जा रहे ठग, सदर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने दबोचा

➡️दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन, गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात छात्राओं का प्रदर्शन, जबरन हॉस्टल खाली कराने का आरोप लगाया, हॉस्टल में अतिरिक्त शुल्क वसूली का आरोप, पानी सप्लाई, अन्य सुविधाएं रोकने का आरोप, छात्र संगठन AISA ने प्रदर्शन का समर्थन किया

➡️हरिद्वार, जंगल में 2 दिन में 2 टाइगर मृत मिले, दोनों ही टाइगर के पंजे काटे पाए गए थे, पहले बाघिन ने भैंस का शिकार किया था, बदले के लिए मृत भैंस के शरीर पर जहर डाला, वन गुज्जरों ने मृत भैंस के शरीर पर जहर डाला, दोनों टाइगर ने जहरीली भैंस का मांस खाया, इसके बाद आरोपियों ने उनके पंजे काट लिए, वन विभाग के आने पर दांत-खाल नहीं निकाल सके, वन गुज्जर आलम उर्फ फम्मी गिरफ्तार, आरोपी आमिर हमजा, आशिक और जुप्पी फरार, 12 साल में 132 टाइगर की मौत हो चुकी है

➡️दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एक इंजन में आग की चेतावनी मिली थी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, एयर इंडिया ने घटना की जांच शुरू की

➡️हापुड़, सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, मैनेजमेंट कोटे से नौकरी लगवाने का झांसा, 12 लाख रुपये ठगने का आरोप, फर्जी आयोग प्रमाणपत्र दिखाकर की धोखाधड़ी, डिग्री कॉलेज में नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा, नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस मांगने पर धमकी, सुनील राठी और सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हापुड़ नगर कोतवाली में दर्ज हुई FIR

➡️हरदोई, बकरी चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, बकरी चराने गए 3 बच्चों में हुआ विवाद, झगड़े के दौरान किशोर ने किया चाकू से हमला, संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जामू का मामला

➡️सुल्तानपुर, पुलिस, गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, गौ तस्कर मोहम्मद अनवर घायल, कब्जे से असलहा और तमंचा बरामद, अखंड नगर थाना क्षेत्र का मामला

➡️कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में छात्रों का जोरदार हंगामा, बिजली कटौती, अव्यवस्थाओं को दिया धरना, छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, 24 घंटे बिजली आपूर्ति न मिलने का लगाया आरोप, गर्मी में सिर्फ 8-9 घंटे बिजली मिलने की शिकायत, समय पर खाना, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं- छात्र, सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, कई घंटे बाद बिजली व्यवस्था बहाल कराई गई, अकबरपुर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज का मामला

➡️हापुड़, संदिग्ध हालात में दो छात्राएं लापता, ट्यूशन के लिए घर से निकली थीं, अपहरण की आशंका जताई जा रही, तलाश के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी थाना सिम्भावली पुलिस, हापुड़ के सिम्भावली क्षेत्र का मामला

➡️सहारनपुर, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, इकरा हसन समेत 7 नामजद, 25 अज्ञात पर FIR, DIG ऑफिस के बाहर सड़क जाम करने का आरोप, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, सड़क बाधित कर हंगामा करने का आरोप, सिविल लाइन चौकी प्रभारी की तहरीर पर FIR, थाना सदर बाजार में दर्ज किया गया मुकदमा

➡️ललितपुर, पूर्व पार्षद के भाई पर फायरिंग, बाइक सवारों ने की फायरिंग, 3 बदमाशों पर गोली चलाने का आरोप, सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️जालौन, ऑपरेशन दहन के तहत नष्ट किए मादक पदार्थ, 68 मुकदमों के 8 क्विंटल 43 किलो माल नष्ट, 5 करोड़ 43 लाख के मादक पदार्थ किए गए नष्ट

➡️कन्नौज, कन्नौज में सड़क हादसे में 3 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत, एक घायल, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

➡️मेरठ, बिजली को लेकर पूरे शहर में त्राहि-त्राहि, 36-40 डिग्री तापमान में देर रात तक तपे लोग, 8 बजे के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही, देर रात तक बिजली नहीं, मेयर के घर पहुंची भीड़, BJP मेयर को घर से बाहर बुलाकर खड़ा किया, घंटे भर भीड़ के बीच मेयर ने अफसरों से बात की, गंगानगर में बीते 4 दिनों से रोज रात बिजली बाधित

➡️रायबरेली, संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, घर के अंदर चारपाई पर मिला शव, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना

➡️जौनपुर, अफसरों के सामने युवक ने आत्महत्या की, टावर से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली, 100 फीट ऊंचे टावर पर 7 घंटे से था युवक, युवक खेत में रास्ता निकाले जाने से नाराज था, किसी ने न सुनी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया, बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव की घटना

➡️देहरादून, सीएम धामी का आज का कार्यक्रम, स
करेंगे समीक्षा बैठक, बैठक में बिजली,पेयजल सहित कई मुद्दों पर मंथन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होगी बैठक, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल, दोपहर 12 बजे होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, सिंचाई, कृषि विभाग के चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र, मुख्य सेवक सदन में होगा वितरण कार्यक्रम

➡️दिल्ली, सीएम रेखा गुप्ता आज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12:45 बजे दिल्ली सचिवालय में करेंगी पीसी

➡️दिल्ली, बकरीद पर दिल्ली सरकार की गाइडलाइन, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होगी, ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, सड़कों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ वैध स्थलों पर ही कुर्बानी हो सकेगी

➡️दिल्ली, सुल्तानपुरी इलाके में बदमाशों का आतंक, इलाके में फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत, एक दर्जन बदमाशों ने बवाल काटा, फायरिंग की, घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई

➡️बरेली, पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर फैंग को अंतिम विदाई, जर्मन शेफर्ड डॉग फैंग को दी गई भावभीनी सलामी, SSP, SP सिटी, SP उत्तरी,SP दक्षिणी ने दी अंतिम सलामी, डकैती,हत्या जैसे मामलों में फैंग ने निभाई अहम भूमिका, सीरियल किलर की तलाश में पुलिस को दी थी मदद, कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में अंतिम संस्कार

➡️रायबरेली, पीआरबी वाहन घर में घुसा, बाल-बाल बची कई लोगों की जान, घर के बाहर सो रहे थे स्थानीय लोग, सलोन कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️लखनऊ, मलिहाबाद के भुलभुला खेड़ा में चोरी, बिजली विभाग के 7 पोल की लाइन चोरी, नलकूप की एबीसी लाइन चोर काटकर ले गए, मलिहाबाद पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा

➡️लखीमपुर, लघु सिंचाई योजना में पानी सप्लाई नहीं हो सका, खेतों में पड़े सरकारी पाइपों में नहीं दौड़ पाया पानी, 6 महीने बाद किसानों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिले, लाखों खर्च बाद भी लघु सिंचाई योजना का लाभ नहीं

➡️औरैया, थार ने किसान को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत, बिधूना कोतवाली क्षेत्र में हादसा

➡️आगरा, देह व्यापार मामले में वांछित आरोपी अरेस्ट, लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, ताज पेइंग गेस्ट हाउस पर मारा था छापा, एसीपी सैंया, एएचटीयू टीम ने की थी कार्रवाई, छापेमारी में 2 बालिकाओं को कराया था मुक्त, 1 पुरुष और 1 महिला आरोपी हो चुके अरेस्ट, मामले में अजय अरेस्ट कर भेजा गया जेल, थाना एकता क्षेत्र का मामला

➡️आगरा, सांसद कंगना रनौत प्रकरण में नया मोड़, कंगना रनौत के वकील ने भेजा कानूनी नोटिस, वकील रमाशंकर शर्मा पर मानहानि का आरोप, 15 दिन में सार्वजनिक माफीनामा मांगने की बात, दबाव बनाने के लिए भेजा नोटिस- रमाशंकर, किसानों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट में लंबित परिवाद

➡️कन्नौज, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, घटना में कुल 4 लोग हुए घायल, छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र का मामला

➡️मुज़फ्फरनगर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में लुटेरा गोली लगने से घायल, बदमाश फरमान के दो साथी कॉम्बिंग में अरेस्ट, पिछले दिनों तीनों बदमाशों ने की थी लूट, कब्जे से लूट का फोन, 2100 रुपये बरामद, 3 तमंचे, कारतूस और बाइक भी बरामद, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के हुई मुठभेड़

➡️सहारनपुर, बढ़ती गर्मी देखते हुए DM का बड़ा आदेश, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूल रहेंगे बंद, अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश

➡️रायबरेली, बिजली कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, कटघर पावर हाउस पहुंचे दर्जनों ग्रामीण, रोस्टिंग के नाम पर बिजली गुल रहने का आरोप, ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर लगाया आरोप, ड्यूटी पर शराब पीने का लगाया आरोप, ग्रामीणों, कर्मचारियों के बीच हुई नोकझोंक, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डलमऊ क्षेत्र के कटघर पावर हाउस का मामला

➡️रायबरेली, कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर घायल, ऑटो चालक भी हादसे में घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे के बाद कार चालक फरार, शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट की घटना

➡️फिरोजाबाद, भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद बस में लगी आग, हादसे में बस के ड्राइवर, कंडेक्टर की मौत, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, ड्राइवर को नींद आने पर हुआ हादसा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा

➡️कानपुर, INIFD, IFM अकादमी के नए परिसर उद्घाटन आज, मंत्री राकेश सचान और सुरेंद्र मैथानी होंगे शामिल, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया उद्घाटन में रहेंगी मौजूद ।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  शिक्षा मंत्री ने विद्युत शवदाह गृह निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

जिला युवा अधिकारी से युवा विकास पर चर्चा 

दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष बन गिरफ्तारी करने के नाम पर रूपये मांगने का आडियो वायरल ,दो कांड में ठगी

सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्‍यापकों के साथ किया  बैठक

छपरा में ईयरफोन ब्लास्ट होने से युवक बुरी तरह जख्मी

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

लखनऊ नशीला इंजेक्शन लगाकर मरीज से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित

सीवान: मैरवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!