सिधवलिया की खबरें : शिक्षा मंत्री ने विद्युत शवदाह गृह निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के गंडक नदी के डुमरिया घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाने की गोपालगंज जिले की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूर्ण होती नजर आ रही है l शुक्रवार को सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंडक नदी के तट पर विद्युत शवदाहगृह निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया l
भूमि पूजन के उपरांत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि अपने पहले विधायकी कार्यकाल में वर्ष 2020 में भारत सरकार से गंडक नदी के डुमरिया घाट पर विद्युत शवदाहगृह की मंजूरी लिए थे l उस समय टेंडर भी हुआ था, परंतु कार्य एजेंसी द्वारा कार्य छोड़कर भाग जाने के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका l उन्होंने कहा कि बुडको के एमडी अनिमेष पाराशर से मिले और पूर्व के टेंडर को निरस्त करते हुए नए सिरे से शवदाहगृह का टेंडर निकलवाए l
यह कार्य मेसर्स बब्बन कुमार सिंह को आवंटित हुआ है, जिनको 4 करोड़ 58 लख रुपए के लागत से इस कार्य को एक वर्ष में पूरा कर लेना है l यहां विद्युत शवदाहगृह के साथ साथ लकड़ी से भी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शवदाहगृह निर्माण होगा l जिससे अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा l
वहीं, गंडक नदी के डुमरिया घाट पर विद्युत शवदाहगृह बनने से सारण एवं चंपारण प्रमंडल के लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी l भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी,सिधवलिया मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सहनी,रामबाबू चौहान बैकुंठपुर के बीडीओ, सीओ सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे l
बाइक सवार उच्चकों ने महिला के गले से चैन खींचा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
20 मई को ई रिक्शा से लोहिजरा जा रही सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर की एक महिला से बरहिमा बाजार के समीप अज्ञात बाइक सवार दो उच्चकों ने गले से सोने का चैन, मंगलसूत्र और जिउतिया छीन कर फरार हो गया l उक्त महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि सलेमपुर की मंजू देवी ई रिक्शा से एक रिश्तेदार के यहां लोहिजरा जा रही थी कि अज्ञात बाइक सवार उच्चकों ने झपट्टा मारकर उक्त महिला के गले के सोने का चैन,मंगलसूत्र और जिउतिया छीन के फरार हो गए l उक्त महिला के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है l
फरार आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी उग्रसेन गांव में पुलिस ने गुरुवार की रात्रि छापामारी कर एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l गिरफ्तार आरोपी महारानी निवासी हरेंद्र राय बताए जाते हैं, जो कि पिछले एक महीना से फरार चल रहे थे l पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, इस बीच महम्मदपुर थाना के दरोगा कृष्ण शर्मा ने गुरुवार की रात्रि पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर महारानी उग्रसेन में छापेमारी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में भेज दिया l
यह भी पढ़े
जिला युवा अधिकारी से युवा विकास पर चर्चा
सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ किया बैठक
छपरा में ईयरफोन ब्लास्ट होने से युवक बुरी तरह जख्मी
रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट
रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट
लखनऊ नशीला इंजेक्शन लगाकर मरीज से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित
सीवान: मैरवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर जब्त
