शिव पार्वती विवाह भक्ति,तपस्या,संयम और सृष्टि संतुलन का अदभुत प्रतीक है – किशोरी प्रियाजी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार ) :

भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सिर्फ एक दैवी घटना नहीं, बल्कि भक्ति,तपस्या,संयम और सृष्टि संतुलन का अदभुत प्रतीक है l इस दिव्य मिलन के बिना सृष्टि अधूरी मानी जाती थी l उक्त बातें गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के जलालपुर बाजार में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन शिव विवाह की कथा सुनाते हुए अयोध्या से आइ साध्वी किशोरी प्रिया जी ने कही l
उन्होंने कहा कि जब भक्ति और प्रेम सच्चे हो तो परम ब्रह्म भी अपने भक्त के समर्पण में बंध जाते हैं, जैसे माता पार्वती ने भगवान शिव की अर्धांगिनी बनने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या किया l कभी पत्तों पर कभी जल पर और अंत में वायु पर जीवित रहकर भगवान शिव की अराधना की और अंततः भगवान शिव मैया पार्वती की भक्ति और तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया l
कथा में साध्वी किशोरी प्रिया ने माता सती,दक्ष प्रजापति के यज्ञ विध्वंस आदि की विस्तृत कथा की प्रस्तुति की जिसे सुन भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे l साध्वी के गाए भजन ‘डम डम डमरू बजावे,हमार जोगिया’पर भक्त झूम उठे l कथा के आयोजन में स्थानीय मुखिया गुड्डू सिंह सहित अन्य श्रोता उपस्थित थे l
जमीनी विवादह में सात व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार ) :
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बुचेया गांव में जमीनी विवाद के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें सात व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l वहीं, नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l घायलों में एक पक्ष के बिनेशर राय और संजय यादव,दूसरे पक्ष से टीमल राय, ललन यादव, बबलू कुमार,अनिल कुमार और सचिन कुमार हैं जिनमें नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बबलू कुमारअनिल कुमार,ललन यादव,संजय यादव और बिनेशर राय को गोपालगंज रेफर कर दिया l
यह भी पढ़े
सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार
रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन
15.60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
सिधवलिया की खबरें : बकरी चराने गये दो बच्चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत
ट्रैक्टर मिक्चर मसीन पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल
