Headlines

SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख

SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख

शॉट सर्किट से आगजनी की आशंका

लोग बोले- फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान शहर के राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रीजनल ब्रांच में सोमवार सुबह आग लग गई। बैंक परिसर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचना दी।

बैंक मैनेजर के पहुंचने तक आग की लपटें दिखाई देने लगी थीं, जिसके बाद नगर थाना और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।सूचना मिलते ही नगर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची।

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को अलर्ट किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बैंक के भीतर तेजी से फैल चुकी थी।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बैंक का सर्वर रूम पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। कमरे में लगे फर्नीचर और अन्य उपकरण भी आग की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़े

  किन्नरों की अवैध वसूली से बचने के प्रयास में एनएच 57 पर पलटा ट्रक; बाल-बाल बचे चालक और खलासी

मुंगेर में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 120 कारतूस और पिस्टल के साथ तीन तस्कर दबोचे

सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा

शिशु मंदिर धनौरा में आर एस एस की बैठक सम्पन्न, दर्जनों नए कार्यकर्ता शामिल हुए

गोरेयाकोठी विधायक दस अत्‍याधुनिक प्रयोगशाला निर्माण का कल करेंगें शिलान्‍यास

शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत

शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!