गयाजी में सड़क किनारे मिला जमीन कारोबारी का शव
रुपए के लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका, गले पर मिले काले निशान
श्रीनारद मीडिया, गया जी, (बिहार):

गयाजी में जमीन कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा के रहने वाले मोहम्मद इश्तियाक का शव मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पथरौरा हाईवे के पास से बरामद किया गया है। इश्तियाक बीते दिन से घर से लापता थे। सोमवार दोपहर हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
लोगों में काफी आक्रोश : घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं घटना के विरोध में और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के समीप आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को बाधित किया. घटना की सूचना के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया.
पैसे के लेन-देन का शक : जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इश्तियाक का कई लोगों के साथ लेन-देन का मामला जुड़ा था. रुपए के लेन-देन के मामले को लेकर ही हत्या की घटना की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है.
”पथरौरा हाईवे के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान गया शहर के पंचायती अखाड़ा निवासी मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. आशंका है कि मोहम्मद इश्तियाक की हत्या गला दबाकर की गई है घटना को कहीं और अंजाम देकर शव को यहां पर फेंका गया हो. पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.”- कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ : मोहम्मद इश्तियाक की हत्या के बाद उसके परिजनों में चित्कार मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. फिलहाल इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. परिजनों का आरोप है, कि मोहम्मद इश्तियाक की हत्या की गई है, उसके गले पर काले निशान मिले हैं. आशंका है कि मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या की गई है.
यह भी पढ़े
नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन
विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
सीवान: हुसैनगंज में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
नई दिल्ली की खबरें : यमुना सफाई पर रेखा सरकार का बड़ा कदम
सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल
सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
टॉप टेन स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम गिरफ्तार
