भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक थे वीर सावरकर – डा. कृष्ण
प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के परिसर में भारत सरकार की संस्था मेरा युवा भारत एवं पंचशील सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वीर सावरकर की जयंती पर निबंधन प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।
सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा आयोजित की गई ।विभिन्न विद्यालय के छात्रों एवं क्षेत्रीय युवाओं ने निबंधन प्रतियोगिता में भाग लिया ।प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत की ओर से पुरस्कृत किया गया ।
पंचशील के सचिव डा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि डॉ विनायक दामोदर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महा नायक थे ।जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा ।
राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ललितेश्वर कुमार ने कहा कि सावरकर एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, वकील, लेखक और समाज सुधारक थे। जो वर्ष 1899 में मित्र मेला की स्थापना की गई, बाद में वर्ष 1904 में इसका नाम बदलकर अभिनव भारत सोसाइटी कर दिया गया।
विदेश में भारतीय छात्रों के बीच क्रांतिकारी राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिये वर्ष 1906 में लंदन में फ्री इंडिया सोसाइटी की स्थापना की। उन्होंने बताया कि सावरकर
गुरिल्ला युद्ध की वकालत की तथा कथिततौर पर हस्तनिर्मित बम बनाने में शामिल थे ।
उनका प्रभावशाली पुस्तक “हिंदुत्व: हिंदू कौन है?” (1923) लिखी और “भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम युद्ध का इतिहास” भी लिखा। पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह पटेल ने छात्रों एवं युवाओं से आह्वान किया कि अपनी पूरी ऊर्जा पढ़ाई में लगाएं तथा राष्ट्र एवं समाज को सबल बनाने में अपनी भूमिका अदा करें ।
मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक विकास कुमार साह ने कहा कि हमें समाज में कुछ अलग एवं सकारात्मक कार्य करना चाहिए,जिससे लोग प्रभावित हो तथा समाज में जागरूकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास हो ।उन्होंने युवाओं को देश एवं समाज के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया ।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह ,राजन तिवारी मेरा भारत भारत के स्वयं सेवी अनुराग सिंह ,अंकित कुमार श्रीवास्तव ,प्रभात रंजन ,धीरज कुमार सिंह ,शुभम श्रीवास्तव शिक्षक क्रमशः घनश्याम सिन्हा ,अंगद कुमार ,अभिषेक मिश्र ,दिग्विजय सिंह ,राम प्रवेश यादव आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
सीवान में ईदुलजुहा की नमाज़ पूरी अकीदत, भाईचारा और शांति पूर्ण माहौल में पढ़ी गई
श्रीसीताराम महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार?
बिकिनी लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
कोलकाता में हटाई जाएगी लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति
पेंशन से जुड़े नियम में बदलाव करेगी मोदी सरकार?
मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल नहीं लिया कोई वेतन
