डुमरिया गंडक नदी में नाव पलटने से तीन बच्चियाँ लपाता
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के टोंडसपुर गांव की तीन बच्चियाँ डुमरिया गंडक नदी में नाव के पलटने से डूबकर लापता हो गई l सूचना पाकर पहुंची एनडीआरएफ की टीम तीनों लापता बच्चियों को गंडक नदी में तलाश रही है l
बता दें कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे महम्मदपुर थाने के टोंडसपुर गांव के खेती कर छः व्यक्ति नाव पर सवार होकर गंडक नदी पार कर रहे थे कि तूफान और बारिश के दौरान नाव पलट गई जिसमें टोंडसपुर के ही ठाकुर राय उर्फ चंदन राय की नौ वर्षीय पुत्री रिया कुमारी और सात वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी तथा मजिस्टर राय की आठ वर्षीय पुत्री धनमनी कुमारी डूब गई तथा लापता हो गई,परंतु अन्य सवार तीन व्यक्तियों ने तैर कर अपनी जान बचाई l
घटना की सूचना पाकर बैकुंठपुर अंचल पदाधिकारी गौतम सिंह, सिधवलिया अंचल पदाधिकारी मुन्ना कुमार सहित एनडीआरएफ की खोजी दल पहुंच कर लापता बच्चियों को खोज रही है l वहीं, स्थानीय ग्रामीण गोताखोर भी खोज रहे हैं l खबर लिखे जाने तक लापता बच्चियाँ मिल नहीं पाई है l खोजी अभियान जारी है l
यह भी पढ़े
तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से परेशानी बढ़ी, थाना में शिकायत
देश में हर चौथी लड़की की शादी 21 साल से पहले
तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त
‘बार-बार कैसे लीक हो रहे हैं पेपर’-सुप्रीम कोर्ट
कर्नाटक में ‘जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट’ बनी कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द
डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
