तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से परेशानी बढ़ी, थाना में शिकायत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l

प्रतिकात्मक फोटो
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर की तेज आवाज से परेशानी बढ़ गईं है, इसको लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गईं है । इस संबंध में खजुरिया गाँव निवासी सुरेश पांडेय ने सिधवलिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके घर के बगल स्थित हनुमान मंदिर में लगे तीन लाउडस्पीकरों को सुबह-शाम अत्यधिक तेज आवाज में बजाया जाता है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
आवेदन में कहा गया है कि बीते करीब दो वर्षों से लाउडस्पीकर का रुख उनके घर की ओर कर दिया गया है। तेज ध्वनि के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों को घर में रहने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को कान में आवाज सुनाई देना, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, नींद नहीं आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना तथा तनाव जैसी समस्याएं हो रही हैं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में पूर्व में भी थाना को आवेदन देकर तथा व्यक्तिगत रूप से जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके द्वारा मंदिर प्रबंधन से ध्वनि कम करने का अनुरोध करने पर भी अनसुना कर फिर से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जाता है।
आवेदन में गांव के ही भोला पांडेय, रुपेश पांडेय तथा उपेंद्र दुबे पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की उनकी पत्नी हृदय रोग से पीड़ित हो गई हैं तथा परिवार की महिलाओं को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई कर गांव में शांति एवं बच्चों की पढ़ाई का माहौल बनाए रखने की मांग की है।
यह भी पढ़े
देश में हर चौथी लड़की की शादी 21 साल से पहले
तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त
‘बार-बार कैसे लीक हो रहे हैं पेपर’-सुप्रीम कोर्ट
कर्नाटक में ‘जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट’ बनी कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द
डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
