Headlines

गया जंक्शन पर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में खुला मोबाइल चोरी का राज

गया जंक्शन पर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में खुला मोबाइल चोरी का राज

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गया जंक्शन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक के पास से बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर उसने खुद चोरी की बात स्वीकार कर ली. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सतर्क हो गई है.

 

विशेष अभियान के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुरुवार को गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो स्टेशन परिसर में तेजी से भागने की कोशिश कर रहा था.युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया.

 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.पूछताछ में कबूला मोबाइल चोरी का सच मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल चोरी का है. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. गिरफ्तार युवक की पहचान गुरारू प्रखंड निवासी मोहम्मद सोनू के रूप में की गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक शारीरिक रूप से विकलांग भी है.

 

आरपीएफ और जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ गया रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है. रेलवे स्टेशन पर बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़े

डुमरिया गंडक नदी में नाव पलटने से तीन बच्चियाँ लपाता

तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से परेशानी बढ़ी, थाना में शिकायत 

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला

देश में हर चौथी लड़की की शादी 21 साल से पहले

गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!