बिहार में जमीन विवाद के चलते हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में सटाकर मारी गोली
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ के नत्थूपुर से हत्याकी खबर आई है. यहां के एक युवक की अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक का शव बेउर थाना क्षेत्र के बाईपास किनारे स्थित निदान अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
ससुराल में रह रहा था युवक: मृतक की पहचान आनंद कुमार, पिता सतीश राय के रूप में हुई है. मृतक मूल रूप से नत्थूपुर का रहने वाला था, लेकिन वह पिछले कुछ समय से हरिणीचक इलाके में स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. यहीं पास में उसका शव बरामद हुआ है.मौके पर ही मौत: बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने शनिवार करीब 11 बजे बाईपास किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी.
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए थे. बाद में पुलिस ने हरिणीचक स्थित ससुराल पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा. शख्स के सिर के पिछले हिस्से में सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.डीएसपी की जांच: घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना अध्यक्ष और फुलवारी डीएसपी-1 सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.
चचेरे भाई ने हत्या के पीछे जमीन विवाद को वजह बताया है. भाई का आरोप है कि श्ख्स का गोटिया पोटाली राय और राजू राय के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में आनंद कुमार की हत्या की गई है. परिजनों ने इस पूरे मामले में कुछ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
सीसीटीवी फुटेज: मामले में फुलवारी डीएसपी-1 सुशील कुमार ने बयान देते हुए बताया कि युवक के कान के पीछे सर में सटकर गोली मारने का निशान मिला है, पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.”पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही हत्या की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर अनुसंधान किया जा रहा है.” -सुशील कुमार , फुलवारी डीएसपी-1
लूट और जेल: डीएसपी कुमार ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि आनंद कुमार पहले एक कुरियर कंपनी में कार्यरत था, नालंदा में कुरियर कंपनी से जुड़ी लूटपाट के एक मामले में वह जेल भी जा चुका था, करीब छह महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. जेल से आने के बाद वह वर्तमान में जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था.
दोषियों की तलाश: एम्स पटना में पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. इस पूरे मामले को लेकर बेउर थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हत्या की इस वारदात में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़े
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार
धमकी देकर लेवी मांगने वाले को औरंगाबाद पुलिस-STF ने चुन-चुन कर 6 को हथियारों के साथ दबोचा
तीन नकाबपोश अपराधियों ने मुखिया पुत्र को मारी गोली, पटना रेफर
6 जून को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बातचीत
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बस कार्यक्षेत्र बदलता है-महेश प्रभात
शब्द, समय और सच के बीच: हिंदी पत्रकारिता की अनकही धड़कन
बिहार में IAS योगेश और अभिलाषा
