3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। निगम ने 3 जून से किराया बढ़ाने का फैसला किया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद पटना समेत अन्य शहरों में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।सूत्रों के अनुसार, विभिन्न रूटों पर किराए में 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। बढ़े हुए किराए की अंतिम सूची मंगलवार को जारी होने की संभावना है।
नई दरें लागू होने के बाद दूरी के हिसाब से यात्रियों से संशोधित किराया वसूला जाएगा।बीएसआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, रखरखाव और परिचालन खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
किराए में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ था, जबकि बस संचालन की लागत लगातार बढ़ रही थी। इसी कारण किराया संशोधन का निर्णय लिया गया है।किराया वृद्धि का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना कार्यालय, स्कूल, कॉलेज या अन्य कार्यों के लिए बसों से यात्रा करते हैं।
नियमित यात्रियों को हर महीने परिवहन पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े
कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या
निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार
सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक
श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
