Headlines

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

जहानाबाद जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार के इनामी अपराधी कृष्णा कुमार उर्फ कृष्णा सरकार को एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नगर से दबोचा.

 

टेहटा थाना कांड का था नामजद अभियुक्त गिरफ्तार अपराधी की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के पश्चिमी सरेन निवासी लाल बाबू यादव के पुत्र कृष्णा कुमार उर्फ कृष्णा सरकार के रूप में हुई है. वह टेहटा थाना कांड संख्या 797/25 में बीएनएस की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत नामजद अभियुक्त है. उसकी गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था.लंबे समय से था फरार पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

 

गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पटना से गिरफ्तार किया.कई गंभीर आपराधिक मामलों में दर्ज हैं केस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कृष्णा कुमार उर्फ कृष्णा सरकार के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट और साधारण दंगा समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.पुलिस का अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

Leave a Reply

error: Content is protected !!