Headlines

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन 

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, जीारादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई   प्रखंड क्षेत्र के अकोल्ही पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य जिला व प्रखंड के अधिकारियों द्वारा जन सुनवाई सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, जल-निकासी, सड़क, बिजली तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया जबकि जटिल मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन लगातार तत्पर है।
मौके पर बीडीओ धीरज कुमार दुबे ,सीओ हेमेंद्र कुमार ,थाना प्रभारी राहुल तिवारी सहित प्रखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़े

सड़क दुर्घटना में खजुरिया बथान टोला के मां बेटी की मौत, अन्‍य तीन घायल

नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

Leave a Reply

error: Content is protected !!