सड़क दुर्घटना में खजुरिया बथान टोला के मां बेटी की मौत, अन्य तीन घायल
गांव से सूरत जाने के दौरान रतलाम एक्सप्रेसवे पर में हुई हादसा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया बथान टोला गांव के मां,बेटी की मौत सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के रतलाम में हो गई है,जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं l मृतिका सिधवलिया थानाक्षेत्र के बथान खजुरिया गांव के बिक्की कुमार की पत्नी 34 वर्षीय रानी कुमारी एवं उनकी पुत्री बारह वर्षीय दीपा कुमारी है l
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिधवलिया थानाक्षेत्र के खजुरिया बथान टोला गांव के रविन्द्र सिंह के पुत्र विक्की सिंह सूरत में काम करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं l विगत कुछ दिनों पहले वो घर आए थे l शनिवार को अपने निजी कार से अपनी पत्नी रानी कुमारी , बेटी दीपा कुमारी एवं दस वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार तथा पांच वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के साथ सूरत जा रहे थे l
कार को विक्की सिंह ही चला रहे थे l रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में ओवरब्रिज के ऊपर कार डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई l स्थानीय पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार को ही विक्की की पत्नी रानी की मौत हो गई, जबकि इलाज के क्रम में सोमवार को उनकी पुत्री दीपा की भी मौत हो गई l
कार में पीछे बैठे प्रीतम और पीयूष को भी घायल है जिनका इलाज चल रहा है l वहीं घायल विक्की का भी इलाज चल रहा है l
पत्नी रानी और बेटी दीपा की मौत की खबर सुनकर विक्की सदमे में है l घटना की खबर पाकर परिजन रतलाम पहुंच गए हैं जहां रानी और दीपा के शव को लेकर खजुरिया बथान टोला के लिए निकल गए हैं l
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी
सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल
3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा
कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या
निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार
सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक
श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
