Headlines

नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज  (बिहार):

गोपालगंज जिला के महमदपुर थानाक्षेत्र के एन एच 27 पर वाहन जांच के क्रम में नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया l वहीं इनके पास से 2000 रुपए दो कागज के बंडल दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए l

 

गिरफ्तार आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थानाक्षेत्र के चांदपरसा गांव के पवन कुमार सहनी,उमेश साह एवं नंदन सहनी है l

 

बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जिले की पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है इसी क्रम में महम्मदपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र के एन एच 27 पर चंदन पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच कर रही थी कि तीनों आरोपी दो बाइक पर सवार होकर डुमरिया की तरफ से आ रहे थे l

पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने की कोशिश करने लगे तब पुलिस बल ने इनको रोककर तलाशी ली तो कागज के दो बंडल जिनके दोनों तरफ पांच पांच सौ के असली नोट लगे हुए थे और बीच में कागज के बंडल थे l

 

पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बैंक से रुपया निकलकर लाने वाले के साथ वे ठगी करते हैं l गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया l

यह भी पढ़े

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

 सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल

3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा

कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

  निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार

सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक

श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय में उपस्थिति एवं फोन चालू रखने के आदेश पर शिक्षकों में रोष, आदेश वापस लेने की मांग तेज।

Leave a Reply

error: Content is protected !!