Headlines

सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित

सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
  मत्स्य निदेशालय बिहार पटना से निदेशक मत्स्य के निदेशानुसार दो सदस्य टीम मंगलवार को सिवान जिले में आई । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” के तहत चौरों का विकास एवम मत्स्य पालन करने हेतु चौर बाहुल्य क्षेत्र में मत्स्य कृषकों के चयन सूक्ष्म नियोजन कर चरणबद्ध तरीके मत्स्य पालन का कार्य किया जायगा।
जिनका उद्देश्य है कि चयनित चौर क्षेत्र यथा बसंतपुर, भगवानपुर हाट एवं गोरिया कोठी के प्रखंडों में योग्य कृषकों का चयन करते हुए क्लस्टर में मत्स्य पालन हेतु कृषकों के समूह का गठन कर समूह के माध्यम से कार्य करना है। जिसके अंतर्गत सिवान जिले के जिला निबंधन एवं जिला सहकारिता विभाग के परामर्श से कॉपरेटिव एक्ट के तहत 25- 51 किसानों का समूह का गठन करने का सुझाव प्राप्त हुआ तथा संबंधित विभाग स्तर से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
इस परियोजना को भारत सरकार के द्वारा सिवान जिले के लिए चयनित किया गया है । शीघ्र ही यह योजना सिवान जिले में क्रियान्वित किया जाएगा। इसमें मत्स्य पालन से जुड़े लघु ,मध्यम, बडे़ मत्स्य पलक, उद्यमी वर्ग के लोग लाभान्वित, आत्मनिर्भर होंगे ।
जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा इस परियोजना को प्रभावी बनाने हेतु विभागीय स्तर पर विभिन्न चरणों में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना को सफलतापूर्वक ससमय पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े

सीवान में प्रशांत किशोर का आगमन बुधवार को

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन 

सड़क दुर्घटना में खजुरिया बथान टोला के मां बेटी की मौत, अन्‍य तीन घायल

नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

Leave a Reply

error: Content is protected !!