पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर
पूर्णिया में 300 गांव वालों ने पुलिस को घेरा
ईंट-पत्थर और भाले से किया अटैक
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर 300 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जवानों पर तीर, ईंट-पत्थर और भाले फेंके गए। एक पुलिस जवान के सिर में तीर लग गया, जबकि 6 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए।घायलों को श्रीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जिस पुलिस वाले के सिर में तीर लगा है उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलनिया कामत की है।
जमीन का कब्जा हटाने गई थी टीम सोमवार को प्रशासन और पुलिस टीम 11 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाने गई थी। इस जमीन पर 28 से ज्यादा लोगों ने कब्जा कर रखा है। ये जमीन मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया वार्ड-4 निवासी सुधीर ऋषि की बताई जा रही है। सुधीर ने प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन खाली कराई जाए। पुलिस की टीम जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची। प्रशासन को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पहले तो पुलिस और ग्राामीणों में बहस हुई।
उसके बाद गांव वाले उग्र हो गए। पुलिस ने गांव वालों को समझाने की बहुत कोशिश की। बार बार जमीन खाली करने को कहा गया, लेकिन गांव वालों का दावा था कि, वो लोग काफी वक्त से इस जमीन पर रह रहे हैं। वो जमीन खाली नहीं करेंगे। तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमला पुलिस और गांव वालों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इतने में ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर तीर, ईंट- पत्थर और भाले से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला।
पुलिस टीम में शामिल चौकीदार शंकर पासवान को सिर में तीर जा लगी। ईंट-पत्थर के हमले में 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया और भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस के सख्त एक्शन के बाद गांव के लोग वहां से भाग निकले। घायल चौकीदार बोला- पीछे से मुझे तीर मारा घायल चौकीदार शंकर पासवान ने बताया कि, हम लोग 60 की संख्या में पहुंचे थे। हमारी टीम जमीन खाली करवा रही थी। लेकिन गांव वाले लगातार पत्थर और तीर चला रहे थे।
मैं जैसे ही पीछे मुड़ा एक तीर मेरे सिर में आकर लग गया।300 से ज्यादा लोगों ने हमला किया। 3 पुलिस वालों को हाथ में चोट आई है। भीड़ को देखकर लगा की वो पागल हो गए हैं। हम समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे।
पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया सदर-2 SDPO डॉ गौरव कुमार ने बताय,जमीन को खाली करने पहुंचे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन की घेराबंदी कर उसे खाली छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें
नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार
बुनियाद केंद्र में 46 दिव्यांग को दी गयी बैट्री चालित ट्राई साइकिल, बढ़ गई जिंदगी की रफ्तार
