ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर सरयू तट ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ का पांचवां दिन पूरे धाम परिसर में वैदिक मंत्रों और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।पांचवें दिन कथावाचक ने व्यासपीठ से रामचरित मानस के मार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया।
कथा के दौरान अहिल्या उद्धार और ताड़का वध का प्रसंग सुनाया गया।कथावाचक ने संवाद शैली में कहा,जब प्रभु श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा की, तब धर्म की विजय हुई। और जिस क्षण श्रीराम के चरण-रज से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार हुआ, उस क्षण करुणा और मर्यादा का संगम देखने को मिला।
यही रामचरित हमें सिखाता है कि प्रभु शरण में आने वाले का उद्धार निश्चित है।कथा सुनकर पंडाल में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और जय ब्रह्मर्षि साहेब बाबा के जयकारे लगाने लगे।इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोक कल्याण का संकल्प है।
इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति स्थापित करना, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति के मूल्यों से जोड़ना है। जब समाज में प्रेम और एकता का भाव रहेगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।महाराज जी ने आगे कहा कि नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम हवन, आरती और प्रवचन का आयोजन हो रहा है।
आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञ में आहुति दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए हर रोज विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें
पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर
नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार
बुनियाद केंद्र में 46 दिव्यांग को दी गयी बैट्री चालित ट्राई साइकिल, बढ़ गई जिंदगी की रफ्तार
