Headlines

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

पुलिस अधीक्षक ने घटना स्‍थल का किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहर छपरा में राकेश राजभर, पिता-शिवकुमार राजभर, साकिन-हरिहर छपरा, थाना-सिसवन, जिला-सिवान को कुछ अज्ञात लोगो द्वारा गला काटकर हत्या कर दिया गया है।

 

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा घटनास्थल पहुँचकर निरीक्षण किया गया। साथ ही एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जाँच करायी गई। घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।

यह भी पढ़े

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर

नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार

Leave a Reply

error: Content is protected !!