Headlines

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

जिला परिषद सदस्य ने भी लिया जायजा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के भीखपुर पंचायत एवं बखरी पंचायत में मंगलवार को प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

 

इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, भूमि संबंधी मामलों, आवास योजना, नल-जल योजना, बिजली, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई।शिविर में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि जटिल मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

 

अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह भी शिविर में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा, सहयोग शिविर सरकार की बेहद सराहनीय पहल है। इससे गांव-गांव तक शासन पहुंच रहा है और लोगों को ब्लॉक-जिला का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा। हमारा प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे। किसी भी लाभुक को परेशानी न हो, इसके लिए हम लगातार प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं।शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ा, जिससे लोगों ने संतोष व्यक्त किया। मौके पर बीडीओ राजेश कुमार, सीओ पंकज कुमार एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर

नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार

हम माता का सम्मान नहीं… कसाई की छुरियों से उनकी रक्षा मांग रहे हैं! यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर युग तुलसी पार्टी के अध्यक्ष श्री के. शिव कुमार का तीखा पलटवार

बुनियाद केंद्र में 46 दिव्यांग को दी गयी बैट्री चालित ट्राई साइकिल,   बढ़ गई जिंदगी की रफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!