दरौंदा थाना पुलिस नेअवैध आग्नेयास्त्र बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौंदा थाना पुलिस टीम द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवहीं रोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेज गति से आते हुए पाया गया, जिसे रोककर पूछताछ की गई।
पुछ-ताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अक्षत कुमार, पिता-जितेन्द्र शर्मा, साकिन-थाना-मकेर, जिला-सारण बताया। जाँच एवं तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन की गैलरी में हथियार के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें पाई गई। इस संबंध में पुछ-ताछ करने पर उसने बताया कि उक्त हथियार उसके मित्र संदीप कुमार गुलेरिया, पिता-स्व० संजय कुमार सिंह, साकिन-पिपरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान के पास है, जिसे माँ सरस्वती विवाह भवन में छुपाकर रखा गया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर दरौंदा थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर संदर्भित स्थल पर छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किया गया तथा मौके से अभियुक्त संदीप कुमार गुलेरिया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में दरौंदा थाना द्वारा धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. अक्षत कुमार, पिता-जितेन्द्र शर्मा, साकिन थाना-मकेर, जिला-सारण। 2. संदीप कुमार गुलेरिया, पिता-स्व० संजय कुमार सिंह, साकिन-पिपरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. देशी कट्टा-01 2. खोखा-01 3. चाक-01 4. प्लास्टिक का पिस्तौल-01 5. मोटरसाइकिल-01 6. मोबाइल-01 ➤ टीम में शामिल सदस्य :- 1. पु.नि. विकास कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, दरौंदा थाना। 2. पु.अ.नि. मोहन कुमार निराला, अपर थानाध्यक्ष, दरौंदा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी। सिवान पुलिस, आपकी
यह भी पढ़े
भक्ति की शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है : भानुशंकर जी महाराज
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया
सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
